हल्द्वानी: साहब...टूटी सड़क और लाइटें कब ठीक होंगी..कुछ तो बता दें...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। मंगलवार को तहसील दिवस पर दर्जनों समस्याएं दर्ज हुई। फरियादियों ने पत्र देकर टूटी सड़कों और बंद पड़ी लाइटों को जल्द से जल्द ठीक कराने की मांग उठाई। जिस पर अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही करने का भरोसा दिलाया।

पूर्व सभासद शकील अहमद सलमानी ने इंदिरानगर वार्ड 32 वनभूलपुरा की एक दर्जन से अधिक समस्याओं से संबंधित ज्ञापन तहसील दिवस प्रभारी व एसडीएम मनीष सिंह को सौंपा। उन्होंने कहा कि इंदिरानगर स्थित बड़ी सड़क पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। गहरे गड्ढों के कारण लोगों का पैदल चलना मुश्किल हो गया है।

सलमानी ने बताया कि क्षेत्र में करोड़ों रुपयों से पानी की पाईप लाइन डाली गई। जिसके बाद खोदी गई सड़क की मरम्मत संबंधित विभाग ने अब तक नहीं कराई है। उन्होंने इंदिरानगर की टूटी पुलियों का निर्माण कराने खराब पड़ी लाइटों को ठीक कराने की मांग की।

इस दौरान कई महिलाओं ने अपनी विधवा, वृद्धा व विकलांग पेंशन रूकने की भी शिकायत दर्ज कराई और शीघ्र पेंशन दिलाने की गुहार लगाते हुए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन देने वालों में वसीम खान, असलम, रहमत हुसैन, सोनू अंसारी, उस्मान, राम नारायण,  यासमीन जहां, विल्किस बनो, अनम, शाहजहां, साइस्ता, तबसुम समेत कई लोग शामिल रहे।

संबंधित समाचार