काशीपुर: श्रमिकों को बंधक बनाने की सूचना पर मचा हड़कंप..और जब मौके पर पहुंचे तो...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। निर्माणाधीन ईंट भट्ठे में पांच परिवारों के सदस्यों को बंधक बनाने की सूचना पर प्रशासन, श्रम विभाग व पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई कर उन्हें वहां से निकालकर बस की व्यवस्था कर वापस उनके घर भेजा।

कार्रवाई के दौरान बंधक बनाने की सूचना झूठी पाई गई। हालांकि भट्टे में काम कर रहे श्रमिकों ने मजदूरी न देने की बात बताई। ग्राम सिरसा संभल यूपी निवासी महेंद्र सिंह ने राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग लखनऊ को शिकायती पत्र देकर काशीपुर के ग्राम फिरोजपुर के पास स्थित एक भट्ठे में सात परिवार के सदस्यों को बंधक बनाने, मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था।

शिकायतकर्ता ने बंधक बनाए गए लोगों को भट्ठा मालिक के चंगुल से छुड़ाकर उन्हें मजदूरी दिलाकर पुलिस सुरक्षा में वापस घर भेजने की गुहार लगाई थी। जिसकी जांच के निर्देश डीएम को दिए गए थे। डीएम के निर्देश पर सोमवार की शाम एसडीएम अभय प्रताप सिंह के नेतृत्व में प्रशासन, पुलिस और श्रम विभाग की संयुक्त टीम निर्माणाधीन ईंट भट्ठे पर पहुंची।

जहां ईट भट्ठा मालिक महुआडाबरा निवासी रईस अहमद मौजूद मिले। टीम ने जब वहां मौजूद श्रमिकों से बात की तो बताया कि ठेकेदार मजदूरी नहीं दे रहा है और वह घर जाना चाहते हैं। उन्होंने बंधक बनाने की बात से इंकार कर दिया। इस पर टीम ने काम कर रहे श्रमिकों के साथ ईंट भट्ठा मालिक के बयान दर्ज किए।

संबंधित समाचार