बरेली: आदित्य राना मिस्टर फ्रेशर और वंदना बनीं मिस फ्रेशर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के केशलता कॉलेज ऑफ फार्मेसी में फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने कई रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। आदित्य राना को मिस्टर फ्रेशर व वंदना यादव को मिस फ्रेशर चुना गया। मिस्टर और मिस पर्सनालिटी वैभव चौहान व सुमन रहे।

ये भी पढ़ें - बरेली: दबंगों ने लूटी कार, सादा कागज पर कराए हस्ताक्षर

मिस्टर व मिस परफॉर्मर ऑफ द डे विशाल व भावना शर्मा रहे। मिस्टर व मिस रनरअप का खिताब अदनान फारुख और ईशा वर्मा को मिला। निर्णायक की भूमिका असिस्टेंट प्रो. ऋषभ कुमार और अंकिता ने निभाई।

बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी की कुलपति डा. लता अग्रवाल, केशलता कॉलेज ऑफ फार्मेसी के प्रधानाचार्या डा. पंकज मिश्रा व कॉलेज ऑफ नर्सिंग और स्कूल ऑफ नर्सिंग की प्रधानाध्यापिका प्रतिभा मनोहरन और अनीता गॉटलिब ने छात्र-छात्राओं को बधाई दी।

कार्यक्रम का संचालन सह अध्यापिका सुगंधा सिंह ने किया। सह अध्यापक जीवन चंद्र पांडेय, सृष्टि कटियार, लक्ष्मी देवी गंगवार ,वर्षा सैनी, धनुष्मिता, प्रिया लोहिया, जगमोहन गंगवार, अनिल कुमार सिंह व सुमित कुमार उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - बरेली: दहेज के लिए पत्नी को निकाला, दूसरी को ले आया

संबंधित समाचार