मम्मी सुबह से ही पीती हैं शराब, मासूम बच्चे ने पार्षद से लगाई मदद की गुहार
भोपाल। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में ग्रामीण अंचलों में कच्ची शराब पीने का चलन बढ़ रहा है। जहां ग्रामीणों इलाकों के साथ-साथ शहरी क्षेत्रों में भी कच्ची शराब पीने बालों की संख्या बढ़ती जा रही है। चूंकि, कच्ची शराब सस्ती होने के कारण मजदूर तबके के लोग इस शराब को खूब पसंद करते हैं, वहीं, 10 साल का मासूम बच्चा दौड़ते-दौड़ते वार्ड पार्षद एमडी गुर्जर के पास पहुचा। उसने बताया कि मामा मम्मी को बचा लो। मम्मी शराब पीने लगी हैं। पिता पहले से ही शराब पीते है अब मां सुबह से ही शराब पीने लगी है। ये कहना था उस शराबी माता पिता के दस साल के बेटे का है।
यह भी पढ़ें- कैबिनेट सचिव ने कहा- केंद्रीय एजेंसी तूफान की आशंका वाले राज्यों की मदद के लिए तैयार
दरअसल, ये मामला शिवपुरी शहर के फिजिकल थाना क्षेत्र के तहत करौंदी इलाके का है। जहां बीती रात एक दस साल का मासूम भागते हुए वार्ड क्रमांक 36 के पार्षद एमडी गुर्जर के घर पहुंचा। जहां उसने बताया कि उसकी मां शराब की आदि हो चुकी है, वह सुबह से ही शराब पीने लगी है. उसका पिता पहले से ही शराब पीता है। जब मासूम की बात सुनकर वार्ड पार्षद एमडी गुर्जर ने मासूम के साथ उसके घर जाकर देखा तो मासूम बालक की मां शराब पी रही थी। इसमें उसकी सास भी बहू का साथ बराबर दे रही थी।
वहीं, पार्षद ने पिता को तलाशा तो वह भी अपने साथियों के साथ कच्ची शराब पी रहा था। पिता ने बताया कि वह मेहनत मजदूरी करने के बाद शराब पीता है, लेकिन उसकी पत्नी सुबह से ही शराब पीने लगी है। मासूम की मां का कहना था कि उसे शराब पीना अच्छा लगता है और तो और महिला पार्षद एमडी गुर्जर से बोली शराब पीने से वह बीमार नहीं होती है। इसलिए वह शराब का सेवन करती है।
जानकारी के अनुसार, शहर के जिन वार्डों में मजदूर तबके के लोग रहते है। वहां बड़े पैमाने पर अवैध रूप से कच्ची शराब बेख़ौफ़ तरीके से बेची जा रही है। छोटे मुनाफे के चलते यह लोग कच्ची शराब को केन में भरकर ले आते हैं। फिर शहर में बेचते हैं।
इस मामले में शिवपुरी एसपी राजेश सिंह चंदेल ने बताया कि समय-समय पर जिलेभर में अवैध शराब बेचने वालों पर कार्रवाई की जाती है। ऐसे में करौंदी इलाके में शराब की सूचना आपके जरिए मिली है।
यह भी पढ़ें- कैब चालक ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, पर्यटक को लौटाया लाखों के गहनों से भरा बैग
