लखनऊ: स्टंटबाजों ने जोखिम में डाली पब्लिक की जान, हूटर बजाते हुए सड़क पर लहराई कार

Amrit Vichar Network
Published By Jagat Mishra
On

लखनऊ, अमृत विचार। पुलिस की लाख सख्ती के बावजूद स्टंट करने वाले बाज नहीं आ रहे हैं। अपने साथ वो दूसरों की जान के लिए भी लगातार खतरा बने हुए हैं। ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें कार सवार रईसजादे विंडो और रूफ विंडो पर बैठे दिखते हैं। वीडियो को पोस्ट करने वाले शख्स का दावा था कि कार में हूटर बज रहा था। इसकी नंबर प्लेट पुलिस भी लिखा हुआ था।

मंगलवार देर शाम को सोशल मीडिया पर तीन से चार कार पर सवार युवकों के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसमें लड़के कार की खिड़कियों पर लटके दिखाई दे रहे हैं। कार सवार युवक दूसरों की परवाह किए बगैर अपनी रंगबाजी में पूरी सड़क पर लहराते हुए दिख रहे है। सड़क पर चल रहे दूसरों की जान जोखिम में डाल रहे हैं। इनसे बचने के लिए लोग खुद अलग हट रहे हैं। फिलहाल वायरल वीडियो के बाद पुलिस कार को ट्रेस करने में जुटी हुई है।  

सीसीटीवी कैमरों से लैस राजधानी की कमिश्नरेट  पुलिस को बीती रात रईसजादों ने सड़कों पर खुलेआम चुनौती दी। एक कार में  सवार चार लड़कों ने तेज आवाज में हूटिंग करते हुए जमकर स्टंट बाजी की। स्टंट बाजी की वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। तस्वीरें गोमती नगर क्षेत्र की बताई जा रही है पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि पुलिस के सामने चुनौती यह है कि गाड़ी की नंबर प्लेट पर नंबर ना होकर पुलिस लिखा था।  गोमतीनगर थाना प्रभारी के मुताबिक  शुरुआती जांच में पता चला है कि  तस्वीरें इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान से लेकर कठौता जाने वाली सड़क की हैं। ऐसे में वहां के सीसीटीवी फुटेज अभी चेक किया जा रहा है जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। 

आए दिन लोगों को घायल कर रहे हैं स्टंटबाज

बतादे लखनऊ की सड़कों पर आए दिन स्टंट बाज लोगों को राह चलते घायल कर रहे हैं। बीते मां 1090 चौराहे पर एक निजी विद्यालय के छात्रों ने स्टंट करते हुए एक बुजुर्ग को घायल कर दिया था।
इसी तरह से नदी किनारे बनी सड़क पर स्टंट कर रहे हैं चार लड़कों ने एक ठेले वाले को भी घायल कर दिया था। वहीं बीते 3 माह में 2 केस ऐसे भी आए स्टंट करने वाले लड़के नाबालिक थे।

        

ये भी पढ़ें-लखनऊ: यूपी में 6 IPS अफसरों के तबादले, गाजियाबाद के ADCP बने दिनेश पी        

संबंधित समाचार