देश में 50 कस्बों तक पहुंची 5जी स्पेक्ट्रम सेवाएं: केंद्र सरकार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। सरकार ने बुधवार को बताया कि दूरसंचार सेवा प्रदाताओं ने एक अक्टूबर 2022 से देश में 5जी सेवाएं उपलब्ध करानी शुरू कर दी हैं और पिछले महीने तक 50 कस्बों में 5जी सेवाएं शुरू हो गई हैं। लोकसभा में प्रो. सौगत राय के प्रश्न के लिखित उत्तर में संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने यह जानकारी दी। वैष्णव ने बताया कि विभाग ने स्पेक्ट्रम की नीलामी के लिये आवेदन आमंत्रण सूचना (एनआईए) में अनुपालन दायित्व बताए हैं।

ये भी पढ़ें- GMR के तीन Airports में Invest करेगा NIIF

उन्होंने कहा कि देश में 5जी सेवाओं की तैनाती के लिये किसी विशेष शहर/नगर का उल्लेख नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि दूरसंचार सेवा प्रदाताओं ने एक अक्टूबर 2022 से देश में 5जी सेवाएं उपलब्ध करानी शुरू कर दी है और 26 नवंबर तक 50 कस्बों में 5जी सेवाएं शुरू हो गई हैं। 

वैष्णव ने बताया कि दूरसंचार सेवा प्रदाताओं ने सूचित किया है कि वे वर्तमान में अपने उपभोक्ताओं को बिना किसी अन्य लागत के 5जी से लैस उपकरणों के साथ 5जी सेवाएं उपलब्ध करा रहे हैं। संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री ने बताया कि भारत सरकार ने 72,098 मेगाहर्ट्ज (कुल स्पेक्ट्रम का 71 प्रतिशत) आवंटित किया था जिसकी बोली की राशि 1,50,173.29 करोड़ रूपये थी। 

ये भी पढ़ें- अन्य मुद्राओं की तुलना में रुपये का उतार-चढ़ाव कम, विदेशी मुद्रा भंडार संतोषजनक : शक्तिकांत दास 

 

संबंधित समाचार