अयोध्या: रामनगर मोहल्ले के 13 समेत 63 पॉजिटिव मिले

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। जनपद मुख्यालय के कारोबारियों की बस्ती समझे जाने वाले रामनगर मोहल्ला में संक्रमण सामुदायिक रूप ले चुका है। मोहल्ले में आज 13 नए संक्रमित पाए गए हैं। मंगलवार को जनपद में संक्रमितों की तादाद में 63 की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिसमें 41 अकेले नगर निगम क्षेत्र के हैं। देर शाम जारी …

अयोध्या, अमृत विचार। जनपद मुख्यालय के कारोबारियों की बस्ती समझे जाने वाले रामनगर मोहल्ला में संक्रमण सामुदायिक रूप ले चुका है। मोहल्ले में आज 13 नए संक्रमित पाए गए हैं। मंगलवार को जनपद में संक्रमितों की तादाद में 63 की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिसमें 41 अकेले नगर निगम क्षेत्र के हैं।

देर शाम जारी हेल्थ बुलेटिन में मुख्य विकास अधिकारी प्रथमेश कुमार ने बताया कि मंगलवार को जनपद को कुल 1948 सैंपल की रिपोर्ट मिली है। इसमें 1885 नेगेटिव और 63 पॉजिटिव पाए गए हैं। अयोध्या नगर निगम क्षेत्र में ही 41 नए संक्रमित मिले हैं।

रामनगर कॉलोनी में 13, अवधपुरी कॉलोनी व मिर्जापुर में 3-3, आरजेबी परिसर,अंगूरी बाग, रायबरेली रोड व हौसला नगर में दो-दो तथा अन्य मोहल्लों में कुल 14 संक्रमित पाए गए हैं। जबकि मया बाजार विकासखंड में नौ, रुदौली विकासखंड में 4, बीकापुर में दो, तारुन में एक, मसौधा में दो, सोहावल में दो व मवई विकासखंड में एक मरीज संक्रमित मिला है।

उन्होंने बताया कि अब तक संक्रमितों की कुल तादाद बढ़कर 975 पहुंच गई है। मंगलवार को 19 को डिस्चार्ज किए जाने के बाद अब तक कुल 628 को अस्पताल से छुट्टी दी गई है, जबकि वर्तमान में सक्रिय मरीज 332 हैं। आज जांच के लिए 923 सैंपल लिए गए हैं और जिले को अभी 3377 सैंपल की रिपोर्ट मिलना शेष है।

संबंधित समाचार