हल्द्वानी: कॉलेज में नजर आया चाकूबाजी घटना का एक संदिग्ध

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। कॉलेज में चुनाव की मांग को लेकर चल रहे हंगामे में हाल में हुई चाकूबाजी की घटना में शामिल एक संदिग्ध देखा गया। पुलिस वीडियो के आधार पर इस संदिग्ध की शिनाख्त कर रही है और माना जा रहा है कि जल्द ही इस आरोपी को पुलिस सलाखों के पीछे पहुंचाएगी। 
 

बता दें कि बीती दो दिसंबर को ठंडी सड़क पर खालसा गेट के बाहर चाकूबाजी की घटना हुई थी। इस घटना में 17 वर्षीय सक्षम बुरी तरह घायल हो गया था। पुलिस ने तीन आरोपियों की शिनाख्त कर ली थी। जबकि स्कूल के गार्ड की ओर से दी गई तहरीर में 15 से 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ बलवा सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया था।

पुलिस ने घटना के दिन का सीसीटीवी खंगाला था और आज जब पुलिस एमबीपीजी पहुंची तो पीले रंग के कपड़ों में एक युवक नजर आया। पुलिस की मानें तो युवक चाकूबाजी की घटना में बलवे का आरोपी हो सकता है। बताया यह भी जा रहा है कि कॉलेज में दाखिला न होने के बावजूद आरोपी वहां हंगामाई छात्रों के साथ मौजूद था। 

संबंधित समाचार