जौनपुर: रेलवे पटरी चटकने से रेलवे क्रॉसिंग पर डेढ़ घंटे खड़ी रही मालगाड़ी, बदलापुर-प्रयागराज मार्ग पर लगा जाम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जौनपुर। जिले के बदलापुर थाना अंतर्गतजफराबाद- सुल्तानपुर रेलप्रखंड तथा बदलापुर-प्रयागराज राज मार्ग पर स्थित रेलवे क्रॉसिंग 23 सी पर गुरुवार को रेल पटरी चटकने तथा हैंगिंग पार्ट लटकने ब्रेक बाइंडिंग के चलते लगभग डेढ़ घंटे तक मालगाड़ी खड़ी रही। परिणामस्वरूप सड़क यातायात बंद रहा। लोग अपने गंतव्य को जाने के लिए परेशान रहे।

सुल्तानपुर से वाराणसी जा रही लांग हाल मालगाड़ी जैसे ही उक्त क्रासिंग पर पहुंची तभी मेठ रामसरन ने ट्रेन से लटकता एक हैंगिंग पार्ट देखा। तुरंत लाल झंडी दिखाकर उसने ट्रेन को रोक दिया। ट्रेन रुकते ही कर्मियों ने देखा कि पटरी भी फ्रैक्चर थी। आनन-फानन में रेलकर्मियों ने हैंगिंग पार्ट व फ्रैक्चर पटरी को ठीक किया। तब डेढ़ घंटे बाद मालगाड़ी अपने गंतव्य को रवाना हुई।

इस दौरान बदलापुर-शाहगंज मार्ग पर सड़क यातायात बंद हो गया है। दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। लोग अपने गंतव्य को जाने के लिए परेशान दिखे।इस संबंध में स्टेशन अधीक्षक मनोज कुमार यादव ने बताया कि रेल पटरी फ्रैक्चर होने तथा मालगाड़ी में हैंगिंग पार्ट लटकने से ट्रेन खड़ी थी।सही करके ट्रेन गंतब्य को रवाना किया गया।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: दुर्घटना के बाद कैशवैन के गार्ड ने भीड़ भगाने के लिए की फायरिंग, भड़के लोग

संबंधित समाचार