गरमपानी: शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों पर पुलिस सख्त, काटे चालान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गरमपानी, अमृत विचार। सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर हंगामा करने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपना लिया है। विशेष अभियान चलाकर सात लोगों का पुलिस एक्ट में चालान कर 1750 रुपये जुर्माना वसूला गया।   यातायात के नियमों का उल्लंघन करने पर भी 15 चालान काटे गए।

चौकी प्रभारी खैरना दिलीप कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बाजार क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया। शराब पीकर हुड़दंग मचा रहे सात लोगों का पुलिस एक्ट में चालान कर जुर्माना लगाया गया। दो टूक चेतावनी दी कि बाजार क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग करने पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बाद में अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर तेज रफ्तार वाहन दौड़ाने, बगैर हेलमेट व मानक से अधिक सवारी लेकर दौड़ रहे वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई।

15 वाहन चालकों पर 7500 रुपये जुर्माना लगाया गया। वाहन चालकों से यातायात के नियमों का पालन करने का आह्वान भी किया गया। इस दौरान गिरीश चंद्र टम्टा, राजेंद्र सती, जगदीश धामी आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार