बड़ी Victory पर बोलीं डिंपल- ये जीत नेताजी को समर्पित, अखिलेश ने कहा- जनता ने नकारात्मक राजनीति को हराया 

Amrit Vichar Network
Published By Jagat Mishra
On

2024 के लोकसभा चुनावों में ऐसे ही नतीजों को दोहराने की बात कही

मैनपुरी, अमृत विचार। अपनी बड़ी जीत से समाजवादी पार्टी के नेता ही नहीं कार्यकर्ता भी बेहद उत्साहित हैं। जीत के बाद डिंपल यादव और अखिलेश यादव ने मैनपुरी के सपा कार्यालय में मीडिया को सम्बोधित किया। डिंपल यादव ने कहा कि ये ऐतिहासिक जीत नेताजी मुलायम सिंह यादव को समर्पित है। उन्होंने कहा मैनपुरी की जनता ने नेताजी को सच्ची श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं और क्षेत्र की जनता का धन्यवाद देते हुए उन्हें 2024 के लोकसभा चुनावों में ऐसे ही नतीजों को दोहराने की बात कही। 

इस बड़ी जीत पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपनी चाचा शिवपाल यादव सहित क्षेत्र की जनता को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि इस चुनाव के नतीजों ने हमे नयी ऊर्जा दी है। अखिलेश ने कहा कि जनता ने इस चुनाव में नकारात्मक राजनीति को हराया है। उन्होंने कहा कि जनता के बीच फूट डालने वालों को शिकस्त मिली है। उन्होंने कहा नेताजी मुलायम सिंह यादव ने हमेशा लोगों को एक परिवार की तरह जोड़ा और उनकी इस बात को आज भी पूरा देश मानता है। 

अखिलेश ने भाजपा पर चुनाव के दौरान वोटरों को धकमकाने और सरकारी मशीनरी का दुरूपयोग करने की बात भी दोहराई। अपनी सम्बोधन में उन्होंने खतौली की जीत पर भी ख़ुशी जताई। साथ ही कहा कि रामपुर में अगर निष्पक्ष चुनाव होता तो वहां भी आजम खान के नेतृत्व में हम ऐतिहासिक जीत दर्ज करके दिखाते। उन्होंने कहा भाजपा का चेहरा बेनकाब हो चुका है और आने वाले 2024 के लोकसभा चुनावों में जनता गैर भाजपा सरकार को चुनेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी चुनावों में पूरी निष्ठां के साथ जुटने की बात कही।              
 
ये भी पढ़ें-अयोध्या: डिम्पल यादव की शानदार जीत पर सपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न         

संबंधित समाचार