आजमगढ़: बाइक सवार युवकों को तेज रफ्तार स्कार्पियो ने मारी टक्कर, एक मौत, एक घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आजमगढ़, सगड़ी। यूपी के आजमगढ़ जिले के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के खालिसपुर गांव के पास गुरुवार को तेज रफ्तार स्कार्पियो ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई। 

जानकारी के मुताबिक जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के जोगियावीर गांव निवासी मुहम्मद सारिक 16 पुत्र इम्तेयाज व साहिल 22 पुत्र वसीम बाइक से जीयनपुर जा रहे थे। जैसे ही दोनों क्षेत्र के खालिसपुर गांव के पास पहुंचे कि तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी। बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान सारिक की मौत हो गई। 

साहिल का अभी इलाज चल रहा है। उधर घटना के बाद स्कॉर्पियो चालक वाहन छोड़ मौके से फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक सारिक चार भाइयों में सबसे छोटा था और इलेक्ट्रिशियन का काम सीख रहा था।

यह भी पढ़ें:-रायबरेली: घर से रिश्तेदारी गए युवक का बाग में पेड़ से लटकता मिला शव, परिवार में मचा कोहराम

संबंधित समाचार