Banda Murder : धारदार हथियार से हिस्ट्रीशीटर की हत्या कर फेंका शव, मौसी के लड़के ने वारदात को दिया अंजाम
Banda Murder बांदा में हिस्ट्रीशीटर की हत्या से फैली सनसनी।
Banda Murder बांदा में मौसी के लड़के ने हिस्ट्रीशीटर की धारधार हथियार से हत्या करने के बाद शव को सड़क किनारे फेंककर फरार हो गए है। पुलिस अधीक्षक ने हत्यारोपित की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की है।
बांदा, अमृत विचार। Banda Murder हिस्ट्रीशीटर की धारधार हथियार से हत्या कर शव को सड़क किनारे फेंक दिया। पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल की है। उन्होंने हत्यारोपित की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की है।
पैलानी थाना क्षेत्र के चंदवारा गांव निवासी 30 वर्षीय आशीष उर्फ लोहा सिंह पुत्र स्वर्गीय भूरा सिंह पुलिस रिकॉर्ड में हिस्ट्रीशीटर था। गुरुवार शाम किसी का फोन आने पर बाइक से कहीं गया था। इधर, काफी देर तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने काफी खोजबीन की। गांव और डेरा के बीच उसका क्षत विक्षत शव सड़क किनारे पड़ा मिला है।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को जानकारी देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर ने प्रेम विवाह किया था। पत्नी से संबंध सही नहीं बनने पर वह मौसी के घर पर रहती है।
गुरुवार को हिस्ट्रीशीटर और मौसी के लड़के के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इस पर उसने कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। आरोपी की गिरफ्तारी को टीमें गठित की गई है।
