बरेली: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद, देखें Video

बरेली: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद, देखें Video

बरेली, अमृत विचार। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में शनिवार को वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद पहुंचे। भारत जोड़ो यात्रा से पहले कोतवाली स्थित आंबेडकर पार्क में एक सभा का आयोजन किया गया। जहां बाबा साहेव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद यात्रा का शुभारंभ किया गया। भारत जोड़ो यात्रा शहर से शुरू होकर देवचरा में संपन्न होगी।

 

जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वधान में राज्य स्तरीय भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत प्रान्तीय अध्यक्ष योगेश दीक्षित के नेतृत्व में कोतवाली के सामने स्थित बाबा साहब भीम राव आंबेडकर पार्क से हुई। भारत जोड़ो पदयात्रा में मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव तौकीर आलम, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव विवेक बंसल उपस्थित रहे।

भारत जोड़ो पदयात्रा की शुरुआत से पहले पूर्व केंद्रीय विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद, राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम, राष्ट्रीय सचिव विवेक बंसल,उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रांतीय अध्यक्ष योगेश दीक्षित, यूथ कांग्रेस पश्चिम के प्रदेश अध्यक्ष ओमवीर यादव, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव जिला प्रभारी जितेंद्र कश्यप, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव शहर प्रभारी अजय सारस्वत सोनी, जिला अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी, महानगर अध्यक्ष अजय शुक्ला ने भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

उसके बाद ध्वजारोहण , राष्ट्रगान हुआ और पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने झंडी दिखाकर राज्य स्तरीय भारत जोड़ो पदयात्रा की  भव्य शुरुआत स्वागत समारोह बैंड बाजा, ढोल बाजे के साथ की गई।

राज्य स्तरीय भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत से पूर्व आंबेडकर पार्क में हुए कार्यक्रम में बोलते हुए मुख्य अतिथि विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा कि आज सभी लोग एक ऐसा भारत देखना चाहते हैं जहां पर लोगों के दिलों में प्यार हो आपसी भाईचारा हो । यही काम करने के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष सांसद  राहुल गांधी  पूरे देश में भारत जोड़ो यात्रा लेकर निकल पड़े हैं। वह लोगों के मन की बात को सुन रहे हैं उनके दुख दर्द को महसूस कर रहे हैं। लोगों से मिल रहे हैं यही कारण है आज बड़ी संख्या में लाखों की संख्या में लोग भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ रहे हैं। जिस तरह से आज पूरे देश में विकास का पहिया रुक गया है। लोग परेशान हाल है युवा बेरोजगार है किसान परेशान है महंगाई बढ़ती जा रही है लोग मन ही मन दुखी है लेकिन जब भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत हुई उससे लोगों के अंदर यह उत्साह पैदा हुआ जिसका असर धीरे-धीरे दिखाई देने लगा है।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव तौकीर आलम ने कहा कि आज धीरे-धीरे परिवर्तन की लहर चल पड़ी है जिस तरह से हिमाचल में कांग्रेस पार्टी ने प्रचंड जीत हासिल करी और अन्य जगह हुए उप चुनावों में भी अच्छा प्रदर्शन किया उससे कांग्रेस कार्यकर्ताओं के अंदर उत्साह है जोश है ।

यूथ कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष ओमवीर यादव ने कहा भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन सरकार ने सबसे ज्यादा युवाओं को धोखा दिया बड़े-बड़े वादे कर हर साल 2 करोड़ नौकरियां देने का वादा कर सत्ता में आए और अब युवा हाथों में डिग्रियां लेकर दर-दर भटक रहे ।

सैकड़ों की संख्या में उपस्थित कांग्रेस जनों ने पूरे उत्साह के साथ आगे बढ़े भारत जोड़ो पदयात्रा आंबेडकर पार्क से शुरू होकर नावेल्टी चौराहा होते हुए अय्यूब खां चौराहा पहुंची।  कांग्रेस जनों ने भारत रत्न पूर्व गृहमंत्री सरदार बल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर फूल माला अर्पित की। उसके बाद यात्रा चौकी चौराहा स्थित गांधी प्रतिमा पार्क पहुंची वहां पर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया, यात्रा चौकी चौराहा पर ही स्थित भारत रत्न देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा पर उपस्थित कांग्रेस जनों ने माल्यार्पण किया।

उसके बाद भारत जोड़ो यात्रा पूरे जोश खरगोश के साथ जोरदार नारेबाजी करते हुए कांग्रेस जन आगे बढ़े और सेठ दामोदर स्वरूप पार्क होते हुए चौपला चौराहा पहुंचे जहां पर उपस्थित कांग्रेस जनों ने भारत जोड़ो यात्रा का पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया उसके बाद यात्रा चौपला पुल होते हुए करेली करगैना पहुंची जहां पर पूर्व डिप्टी महापौर डॉक्टर मो खालिद ने भारत जोड़ो यात्रा का जोरदार स्वागत किया और एक नुक्कड़ सभा हुई ।

उपस्थित कांग्रेस जनों में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी, महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय शुक्ला,  उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव जिला प्रभारी जितेंद्र कश्यप, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव शहर प्रभारी अजय सारस्वत सोनी, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डॉक्टर केबी त्रिपाठी, जिला प्रवक्ता पंडित राज शर्मा, जिला उपाध्यक्ष दिनेश दद्दा, जिला महासचिव जिया उर रहमान, पारस शुक्ला, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हेमेंद्र शर्मा एडवोकेट, जिला उपाध्यक्ष सुरेश बाल्मीकि, उत्तर प्रदेश कांग्रेस शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष यशपाल सिंह, कमरुद्दीन सैफी, डॉ सदाकत हुसैन शेख, रियाजुल परधान, निशाकत अल्वी, सय्यद गुलफाम मियां, पाकीजा खान, साहिब  सिंह, सरफराज बेग सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे।



ये भी पढ़ें- बरेली: आनंद आश्रम में किया गया लक्ष्मण प्रसंग का वर्णन

ताजा समाचार

29 अप्रैल को स्मृति ईरानी करेंगी नामांकन, सीएम योगी सहित भाजपा के कई दिग्गज रहेंगे मौजूद
Lok Sabha Election 2024: कानपुर में पुलिस कमिश्नर ने निराला नगर रेलवे ग्राउंड का किया निरीक्षण...PM Modi कर सकते हैं विशाल जनसभा
ब्रिटिश संसद ने पारित किया रवांडा निर्वासन विधेयक, ऋषि सुनक ने कहा- आव्रजन पर वैश्विक समीकरण में एक बुनियादी बदलाव
'कांग्रेस ने लोगों का धन छीनकर अपने 'खास' लोगों को बांटने की गहरी साजिश रची', टोंक में PM मोदी का विपक्ष पर हमला
लखीमपुर खीरी: बिजेंद्र हत्याकांड...बेटे की हत्या के आरोपी माता-पिता और पुत्री का चालान, भेजा जेल 
हल्द्वानी: कपड़े के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के पाया काबू, टला बड़ा हादसा