बीएमडब्ल्यू को अगले साल भी बिक्री की गति जारी रहने की उम्मीद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। लक्जरी कार कंपनी बीएमडब्ल्यू इंडिया को 2023 में भी बिक्री में मजबूती बनी रहने की उम्मीद है। इसके अलावा, कंपनी इलेक्ट्रिक सेडान आई7 समेत कई उत्पादों की बिक्री की संभावना तलाश रही है। बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया के अध्यक्ष विक्रम पावाह ने बताया कि कंपनी के लिए यह साल बिक्री के मामले में सबसे अच्छा साल रहा है। कंपनी की देश में अगले आठ सप्ताह में आठ उत्पादों को पेश करने के लिए की योजना है।

ये भी पढ़ें- जम्मू: संगठनों ने किया आठ पारंपरिक वस्तुओं के जीआई टैग के लिए आवेदन 

 पावाह ने एक सवाल के जवाब में कहा, हमें विश्वास है कि बिक्री की गति निश्चित रूप से जारी रहेगी। हम अगले साल भी शानदार उत्पाद लाने वाले हैं। मैं बहुत सकारात्मक हूं क्योंकि हम आठ प्रमुख पेशकश के साथ शुरुआत कर रहे हैं, उनमें से तीन बहुत बड़े उत्पाद हैं। हम 2023 में भी बहुत मजबूत वृद्धि करेंगे।'' कंपनी कार खंड में बीएमडब्ल्यू और मिनी ब्रांड के तहत उत्पाद बेचती है और बीएमडब्ल्यू मोटरराड के तहत बाइक बेचती है। 

ये भी पढ़ें- SEZ की IT कंपनियों को 'वर्क फ्रॉम होम' की छूट से कारोबारी सुगमता बढ़ेगी: नैसकॉम

 

संबंधित समाचार