रोहित शेट्टी ने रणवीर और दीपिका को डायरेक्ट करने के अपने एक्सपीरिेंस के बारे में किया खुलासा, जानकर रह जाएंगे हैरान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड फिल्मकार रोहित शेट्टी ने रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को डायरेक्ट करने के अपने एक्सपीरिेंस के बारे में खुलासा किया है। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म सर्कस में रणवीर सिंह की मुख्य भूमिका है। इस फिल्म में रणवीर सिंह की पत्नी दीपिका पादुकोण की कैमियो भूमिका है।दीपिका इस फिल्म में रणवीर के साथ करंट लगा रे गाने में डांस करती नजर आएंगी। 

ये भी पढ़ें:-'मुझे गर्व है कि मैं राज कपूर का पोता हूं...', कपूर खानदान से होने का रणबीर कपूर को मिला फायदा

रोहित शेट्टी ने रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को डायरेक्ट करने के अपने एक्सपीरिेंस के बारे में बड़ा खुलासा किया है। रोहित शेट्टी ने बताया कि दीपिका और रणवीर को निर्देशित करना कितना अलग है। उन्होंने बताया कि दीपिका कंट्रोल एक्ट्रेस हैं, वहीं रणवीर इसके उलट हैं। रणवीर एक जनरेटर की तरह हैं जो चलता रहता है।वह बेहद मेहनती हैं। मुझे लगता है कि रणवीर अलग है, हमें उसे वश में करना होगा। 

वह एक जनरेटर की तरह है और चलता रहता है, उसे पकड़ना पड़ता है, जबकि दीपिका कंट्रोल एक्ट्रेस हैं, वह जानती है कि वह क्या कर रही है। यहां तक ​​कि रणवीर भी जानते हैं, जहां तक ​​कॉमेडी की बात है तो वह बहुत मेहनती हैं।करंट लगा रे के लिए, रणवीर ने 10 दिनों तक प्रेक्टिस की थी, जबकि दीपिका 'सीधे सेट पर' थीं। 

ये भी पढ़ें:-फिल्म 'पठान' से सामने आया दीपिका पादुकोण का नया लुक, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

संबंधित समाचार