चांद पर जाएंगे बालवीर, 'डियर मून क्रू मिशन' का हिस्सा बनने पर जाहिर की खुशी

Amrit Vichar Network
Published By Vikas Babu
On

नई दिल्ली। आज तक हमने चांद को दूर से ही देखा है या फिर किसी फिल्म या टीवी सीरियल में।अगर चांद पर किसी को जाने का मौका मिल जाए तो किसी सपने से कम नहीं होगा। कुछ ऐसा ही सपना बालवीर का पूरा होने जा रहा है। बता दें, बालवीर शो के एक्टर देव जोशी को चांद पर जाने का मौके मिला है। यह जानकारी बालवीर का किरदार निभाने वाले एक्टर देव जोशी ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके जानकारी दी है।

यह भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाएगी फिल्म 'विवाह 3', मुख्य भूमिका में नजर आएंगे प्रदीप पांडेय चिंटू-आम्रपाली दुबे

https://www.instagram.com/p/Cl7PX5qP9cY/?utm_source=ig_web_button_share_sheet

बात दें, जापानी बिजनेसमैन युसाकु मायजावा ने एक ट्रिप प्लान तैयार किया है। ट्रिप प्लान में चांद पर जाने के लिए देव जोशी का नाम भी शामिल है। उन्होंने ट्रिप के लिए खुशी जाहिर करते हुए कहा कि ये मेरे लिए एक सपने के सच होने जैसा है। साथ ही कहा कि मैं एक्साइटेड हूं, चांद प्रोजेक्ट का क्रू मेंबर बनने पर गर्व है।

डियर मून क्रू मिशन
जानकारी के मुताबिक जापान के यासुका मीजावा ने यह ट्रिप प्लान तैयार किया था। इस ट्रिप का नाम डियर मून क्रू मिशन दिया गया। चांद की सैर करने वाले दस लोगों को चुना गया जिसमें एक्टर देव जोशी भी शामिल हैं। बताया गया कि ये ट्रिप सात दिनों की होगी। 2023 में जाने का शेड्यूल तैयार किया गया है। जाने से पहले सभी की मेडिकल जांच पूरी हो चुकी है उसके बाद ही फाइलन किया गया है।

यह भी पढ़ें- रोहित शेट्टी ने रणवीर और दीपिका को डायरेक्ट करने के अपने एक्सपीरिेंस के बारे में किया खुलासा, जानकर रह जाएंगे हैरान

संबंधित समाचार