बरेली: बस और ई-रिक्शा की जोरदार टक्कर में एक युवक की मौत, मची चीख-पुकार

Amrit Vichar Network
Published By Vishal Singh
On

बरेली, अमृत विचार। शाही थाना क्षेत्र में रविवार सुबह उस वक्त चीख पुकार मच गई, जब मजदूरों से भरे एक ई-रिक्शा में बस ने टक्कर मार दी। इस हादसे में ई-रिक्शा सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि अन्य दो लोग घायल हो गए।

ये भी पढ़ें- बरेली: बीएड प्रथम वर्ष के 14 हजार छात्रों का परिणाम जारी

वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। वहीं हादसे के बाद बस को लामकन गांव के पास लोगों ने पीछा करके रोक लिया, लेकिन चालक भागने में सफल रहा।

फिलहाल पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है। जानकारी के मुताबिक, शाही थाना क्षेत्र के नारा फरीदापुर गांव निवासी मोहम्मद दुल्लन का 20 वर्षीय बेटा मोहम्मद अहमद बिहार राज्य में फेरी लगाकर साड़ी बेचने का काम करता था। जो रविवार सुबह को अपने गांव लौट रहा था। बरेली रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरने के बाद मोहम्मद अहमद ई-रिक्शा से कस्बा शाही लौट रहा था, जिसमें अन्य सवारियां भी बैठी हुई थीं।

बताया जा रहा है कि आज सुबह करीब 6 बजे ई-रिक्शा जैसे ही शाही बस स्टैंड से 100 कदम की दूरी पर पहुंचा, तभी घने कोहरे के चलते सामने से आ रही एक निजी बस से ई-रिक्शा की जोरदार भिड़ंत हो गई। जिससे मोहम्मद अहमद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ई-रिक्शा चालक समेत 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक बस को लेकर भागने लगा, लेकिन राहगीरों पीछा करके बस को लामकन गांव के पास रोक लिया। इस बीच मौका पाकर चालक फरार होने में कामयाब रहा।

वहीं, सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस के जरिए इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक अविवाहित था जो 6 बहन-भाइयों में तीसरे नंबर का था। वहीं हादसे से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में मातम पसरा हुआ है।

ये भी पढ़ें- बरेली: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की मौत, पति की हालत गंभीर

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

UP में हर्षोल्लास से मनाई गई ईद : मस्जिदों-ईदगाहों में अमन-चैन की दुआ, ऐशबाग में लगा नेताओं का जमवड़ा, ड्रोन से हुई निगरानी
IPL 2026 में पंजाब किंग्स का बड़ा ऐलानः नई जर्सी लॉन्च पर बोले कप्तान, "मेरी आंखें ट्रॉफी पर टिकी हैं!"
अंतरराष्ट्रीय वन दिवस पर बोले सीएम योगी- 'ग्लोबल वार्मिंग' और 'ग्लोबल कूलिंग' जैसी समस्याएं मानवता के लिए नई चेतावनी
IPL शुरू होने से पहले विराट कोहली का RCB के खिलाड़ियों को खास मैसेज, कहा- किसी भी सत्र का एक मिनट भी बर्बाद नहीं करना है
आईपीएल 2026 में श्रीलंकाई सितारों की एंट्री पर लग सकता है ब्रेक, NOC के लिए पास करना होगा फिटनेस टेस्ट