सांसद बनीं डिंपल कल लेंगी शपथ, अखिलेश यादव भी रहेंगे मौजूद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी उपचुनाव में भरी मतों से जीत हासिल करने वाली समाजवादी पार्टी(सपा) की उम्मीदवार डिंपल यादव सोमवार को लोकसभा में संसद सदस्य के रूप में शपथ लेंगी। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला मैनपुरी की सांसद डिंपल यादव को सोमवार सुबह 11 बजे सदन की सदस्यता की शपथ दिलाएंगे। 

सांसद डिंपल यादव के साथ उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी दिल्ली पहुंचे हैं। शपथ ग्रहण के समय वह भी डिंपल यादव के साथ मौजूद रहेंगे।

यह भी पढ़ें:-पत्रकार से नेता बने मुकेश अग्निहोत्री, जानें हिमाचल के पहले उप मुख्यमंत्री तक का सफर

 

संबंधित समाचार