बहराइच: अध्यक्ष पद के लिए मुस्तकीम ने की दावेदारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बहराइच। नगर निकाय चुनाव के लिए आवेदन आने का सिलसिला जारी है। रविवार को कांग्रेस पार्टी से मुस्तकीम सलमानी ने अध्यक्ष पद के लिए आवेदन किया।

कांग्रेस नेता अमर नाथ शुक्ल ने बताया कि कांग्रेस भवन में नगर निकाय चुनाव लड़ने के लिए आवेदन पत्र रविवार को भी जमा हुए। आवेदको ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी की गई आवेदन विवरण पुस्तिका भर कर जमा की।

अभी तक लगभग 16 वार्डों से तीन दर्जन से अधिक लोगों के आवेदन प्राप्त हुए हैं। नगर पालिका अध्यक्ष पद हेतु जिला उपाध्यक्ष मुस्तकीम सलमानी एवं हाईकोर्ट की अधिवक्ता जूही रजा सिद्दिकी ने आवेदन पत्र जमा हो गए हैं। शहर कांग्रेस अध्यक्ष आदर्श अग्रवाल के निर्देशानुसार प्रतिदिन नगर निकाय चुनाव समिति के पदाधिकारीगण सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक मौजूद रहकर आवेदन पत्र जमा करते हैं तथा आवेदकों को आगामी कार्य योजना से अवगत कराते हैं। इस दौरान कांग्रेस नेता अमर नाथ शुक्ल, फजल खान, अजीज कादरी, इदरीश अंसारी आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें-सुल्तानपुर: विवाहिता व मासूम की जलकर मौत, ससुरालीजनों पर केस दर्ज  

संबंधित समाचार