काठ की हांडी एक ही बार चढ़ती है: नरोत्तम मिश्रा
भोपाल। मध्य प्रदेश के गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर तंज कसते हुए आज कहा कि जनता उनका सच जानती है और काठ की हांडी एक बार ही चढ़ती है। डॉ मिश्रा ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ द्वारा इन दिनों की जा रही घोषणाओं को लेकर तंज़ कसा है। उन्होंने कहा कि कमलनाथ के कसमे-वादे सब बातें हैं, बातों का क्या। जनता सच जानती है। कांठ की हांडी वैसे भी एक बार ही चढ़ती है और वह चढ़ चुकी है।
ये भी पढ़ें- TET परीक्षा में सात लाख अभ्यर्थी हुए शामिल , प्रश्नपत्र लीक होने से शिक्षा मंत्री का इनकार
गृह मंत्री ने कहा कि चुनाव निकट आते ही कमलनाथ फिर से झूठी घोषणाएं करने में जुट गए हैं। अब लगातार झूठ बोलने से प्रदेश कि जनता भ्रमित नहीं होने वाली। कमलनाथ ने कल अपने ट्वीट में कहा था कि कांग्रेस की सरकार बनते ही किसानों की कर्जमाफी की जाएगी। इसके बाद आज उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि भाजपा सरकार द्वारा बंद की गई सरकारी कर्मचारियों की पेंशन को मध्यप्रदेश में कांग्रेस सरकार बनते ही फिर बहाल किया जाएगा।
ये भी पढ़ें- मैंडूस प्रभाव: बेंगलुरु में 'येलो अलर्ट' जारी, तमिलनाडु में चार की मौत
