मथुरा: मुझे पहचाना...मैं आपका रिश्तेदार, जान-पहचान बढ़ाकर बनाते थे शिकार, चार गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मथुरा, अमृत विचार। लोगों से जान पहचान करके उनके बैंक खातों को साफ करने वाले चार शातिर को गोवर्धन पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 40 हजार रुपये की नगदी भी बरामद की है।

एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी ट्रू कॉलर से अज्ञात नंबरों पर फोन करके अपने शिकार को फंसाते हैं। जो शिकार फंस जाता है उसकी फेसबुक आई समेत अन्य सोशल साइट से डिटेल प्राप्त करके जान पहचान बढ़ा लेते हैं। इसके बाद व्हाट्सएप पर काल करके किसी भी तरह उन्हें अपने झांसे में ले लेते हैं।

यह भी पढ़ें- मथुरा: बांके बिहारी की व्यवस्था परखने आए HC के रिटायर्ड जज, कॉरिडोर बनने की ओर किया इशारा

इसके बाद क्यू आर कोड और यूपीआई के माध्यम से अपने फर्जी खातो में पैसा डलवा लेते हैं। लोगों के साथ इस तरह की वारदात होने की जानकारी पुलिस को मिल रही थी। इस पर एसएसपी ने एपी देहात त्रिगुण विशन तथा सीओ महावन के नेतृत्व में टीम का गठन किया। पुलिस इनकी गिरफ्तारी के लिए सुरागकशी में जुट गई।

शनिवार को पुलिस को सूचना मिली कि गांव दौलतपुर स्थित शिव मन्दिर के पास इस तरह का वारदात को अंजाम देने वाले चार युवक खड़े हुए हैं। पुलिस मौके पर पहुंची और चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम गांव दौलतपुर निवासी सुभाष पुत्र भगवान सिंह निवासी दौलतपुर, सूरज पुत्र भगवान सिंह निवासी दौलतपुर, गनी खां पुत्र फज्जर निवासी दौलतपुर, सद्दीक पुत्र फज्जर निवासी दौलतपुर बताया। पुलिस ने इनके कब्जे से साइबर क्राइम में प्रयुक्त होने वाले छह मोबाइल तथा 40 हजार रुपये की नगदी भी बरामद की है।

एसएसपी ने बताया कि आरोपियं से बरामद मोबाइल नंबर के सम्बन्ध में भिन्न भिन्न राज्यो में ऑनलाइल National Cyber Portal पर शिकायते दर्ज हैं। जिनके सम्बन्ध में जानकारी की जा रही है ।   

यह भी पढ़ें- मथुरा: चोरी करने में आड़े आई वृद्धा तो उतार दिया मौत के घाट, 24 घंटें में खुलासा

संबंधित समाचार