मेरठ: युवक की बाइक से बच्चे को लगी टक्कर, गुस्साए परिजन ने जमकर पीटा, बाइक में लगा दी आग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेरठ, अमृत विचार। मेरठ के दौराला थाना क्षेत्र के मवीमीरा गांव में रविवार देर शाम क्रिकेट खेलकर घर लौट रहे युवकों की बाइक से एक बच्चे को टक्कर लग गई। गुस्साए परिजनों ने बाइक सवार तीनों युवक के साथ पहले मारपीट की और बाद में बाइक को आग के हवाले कर दिया। युवक किसी तरह जान बचाकर वहां से भागे। मामला दो समुदाय से जुड़ा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शांति बनाए रखने की अपील करते हुए बाइक को कब्जे में ले लिया।

यह भी पढ़ें- मेरठ: जाम के कारण ई-रिक्शा में पीछे से लगी ट्रैक्टर की साइड, बीच सड़क पर चले फावड़ा और लाठी-डंडे

गांव में गए थे क्रिकेट खेलने
इंचौली थाना क्षेत्र के कस्बा लावड़ के मोहल्ला नई बस्ती निवासी मुरसलीन, अताउर्रहमान, फरमान अपने साथियों के साथ रविवार को दौराला थाना क्षेत्र के गांव मवीमीरा में क्रिकेट खेलने गए थे। देर शाम क्रिकेट खेलकर तीनों बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। बाकी साथी पैदल घर जा रहे थे।

बाइक जैसे ही गांव निवासी आदेश के घर से बाहर से गुजरी तो आदेश का चार वर्षीय बेटा आरविक बाइक के सामने आ गया। जिस कारण आरविक घायल हो गया। परिजनों ने उसे मोदीपुरम स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया।

पहले पीटा, फिर बाइक में लगाई आग
आरविक को बाइक से टक्कर लगने की जानकारी पर परिजन घर से बाहर आ गए और ग्रामीणों के साथ मिलकर बाइक सवार तीनों युवकों को पकड़कर जमकर धुनाई की। बाइक सवार युवकों ने माफी भी मांगी। परंतु, तेज बाइक चलाने का आरोप लगाते हुए ग्रामीण मारपीट करते रहे। किसी तरह युवकों ने उनके चुंगल से छूटकर अपनी जान बचाई और वहां से भाग निकले। परिजनों ने युवकों के चले जाने पर उनकी प्लसर बाइक में आग लगा दी।

सूचना पर पहुंचा पुलिस बल
मारपीट व बाइक में आग लगाने की सूचना जैसे ही पुलिस को लगी तो पुलिस बल गांव पहुंचा। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने की जानकारी पर पुलिस ने ग्रामीणों से शांति बनाए रखने की अपील की। पुलिस ने जली बाइक कब्जे में लेते हुए आरविक के परिजनों को कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

आरविक के परिजनों ने थाने पर तीनों युवकों को नामजद करते हुए तहरीर दी। वहीं, घायल हालत में तीनों युवक भी थाने पहुंचे और आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने युवकों को सीएचसी दौराला में उपचार दिलाया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़ें- मेरठ: GST विभाग की छापेमारी जारी, टीम के आते ही गिरने लगे दुकानों के शटर

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म