लखनऊ: अखिलेश ने जीएसटी छापों पर किया ट्वीट, लिखा- ये छापेमारी भ्रष्टाचार का नया तरीका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। यूपी के कई शहरों में लगातार हो रही जीएसटी छापेमारी से व्यापारी खासे हलकान हैं। कई जनपदों से विरोध और बाजार बंदी की खबरें लगातार आ रही हैं। व्यापारियों ने इन छापों के विरोध में ज्ञापन भी दिया है। इस विरोध में समाजवादी पार्टी की भी एंट्री हो गयी है। थोड़ी देर पहले सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट कर जीएसटी छापेमारी को भ्रष्टाचार का नया तरीका बताया है सार्थ ही उन्होंने व्यापारियों से कहा है कि इस कार्रवाई का वो विरोध करें और इसमें सपा उनके साथ है।    

 

ये भी पढ़ें -लखनऊ: अनुराग भदौरिया की संपत्ति हो सकती है कुर्क, ब्यौरा जुटा रही पुलिस   

संबंधित समाचार