बरेली: रोडवेज बस ने मंदिर जा रहे बाइक सवार युवक को मारी टक्कर, अस्पताल में भर्ती 

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बाइक से मंदिर जा रहे युवक को रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस की मदद से घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी है।

थाना कोतवाली क्षेत्र के मटकी चौकी क्षेत्र का रहने वाले अजय (40) ने बताया कि वह बाइक से धोपेश्वर नाथ मंदिर के लिए सुबह 5:00 बजे जा रहे थे। तभी सिक्लापुर चौराहे पर तेज रफ्तार बस ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। वहां मौजूद राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। डायल 112 पुलिस की मदद से उन्हें एंबुलेंस द्वारा जिला अस्पताल में उनको भर्ती कराया गया।

ये भी पढ़ें : बरेली: रोडवेज बसों से ढो रहे सामान, खतरे में डाल रहे यात्रियों की जान

 

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

'लगान' के 25 साल, ग्रैंड सेलिब्रेशन और आमिर खान', आशुतोष गोवारिकर और पूरी टीम ने स्पेशल रीयूनियन स्क्रीनिंग में फिर ताज़ा कीं यादें 
FIFA World Cup 2026: कनाडा का 32 साल का इंतजार खत्म... साइल लारिन ने कनाडा को दिलाई 1-1 की बराबरी, पहली बार वर्ल्ड कप में खुला अंकों का खाता
'लियाकी फ्रीडम' पर हमले की खबर को भारत ने बताया गलत, सभी भारतीय नाविक सुरक्षित: विदेश मंत्रालय
3 भारतीय नाविकों की मौत का जिम्मेदार, अमेरिका-ईरान पर एक दूसरे का पलटवार, ट्रंप ने ईरान को ठहराया जिम्मेदार; तेहरान ने कहा 'निराधार'
बरेली में तूफान ने बिजली विभाग में मचाई भारी तबाही, 500 विद्युत पोल टूटे