बरेली : चिकित्सक की सात साल की बच्ची से दुष्कर्म, मामला दर्ज 

Amrit Vichar Network
Published By Sakshi Singh
On

पीड़िता के पिता ने दर्ज कराई गई शिकायत में कहा कि उनकी बेटी रविवार दोपहर गली में खेल रही थी, तभी पड़ोस में रहने वाला शाहरुख (19) नाम का व्यक्ति वहां आया और उसने उनकी बेटी से एक दुकान से शैंपू लाकर देने को कहा। उन्होंने कहा कि उनकी बच्ची जब शैंपू लेकर आई तो आरोपी उसे अपने घर की छत पर ले गया, जहां उसने दुष्कर्म किया।

बरेली /उत्तर प्रदेश। बरेली के ग्रामीण क्षेत्र में एक चिकित्सक की सात साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। बरेली के पुलिस अधीक्षक (नगर) राहुल भाटी ने बताया कि शहर में रहने वाले चिकित्सक की बच्ची दो दिन पहले अपने परिवार के साथ ग्रामीण क्षेत्र में अपने किसी रिश्तेदार के घर एक कार्यक्रम में गई थी। बच्ची के पिता का शहर में ही एक क्लीनिक है। 

ये भी पढ़ें:-बरेली: रोडवेज बस ने मंदिर जा रहे बाइक सवार युवक को मारी टक्कर, अस्पताल में भर्ती 

पीड़िता के पिता ने दर्ज कराई गई शिकायत में कहा कि उनकी बेटी रविवार दोपहर गली में खेल रही थी, तभी पड़ोस में रहने वाला शाहरुख (19) नाम का व्यक्ति वहां आया और उसने उनकी बेटी से एक दुकान से शैंपू लाकर देने को कहा। उन्होंने कहा कि उनकी बच्ची जब शैंपू लेकर आई तो आरोपी उसे अपने घर की छत पर ले गया, जहां उसने दुष्कर्म किया। पुलिस के पास दर्ज शिकायत में कहा गया है कि बच्ची ने घबराकर चिल्लाना शुरू किया और जब उसके रिश्तेदार आवाज सुनकर छत पर पहुंचे, तो आरोपी शाहरूख मौके से फरार हो गया।

बच्ची के पिता को शाम को क्लीनिक से घर लौटने पर इस मामले की जानकारी मिली और उन्होंने इज्जतनगर थाने में रविवार देर रात शिकायती पत्र देकर प्राथमिकी लिखाई। भाटी ने बताया कि पीड़िता के परिजन के मुताबिक बच्ची ने आरोपी को पहचान लिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़ें:-बरेली: लखनऊ से टिप्स लेकर लौटे पदाधिकारी, मेयर पद को तीन नाम होंगे तय

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

केंद्रीय बजट की 'बायोफार्मा शक्ति' से उत्तर प्रदेश में फार्मा क्रांति: आज लखनऊ में Pharma Conclave 1.0, CM योगी करेंगे उद्घाटन
राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस : 9.8 करोड़ बच्चों को खिलाई जाएगी पेट के कीड़ों से बचाव की दवा, छूटे बच्चों को 13 को मिलेगा मौका
पार्षद-पुलिस में तीखी नोंकझोंक... पांच घंटे चला हंगामा, कोर्ट के आदेश पर खाली कराया गया मकान, पार्षद बोले- एकतरफा कार्रवाई
यूपी में ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ स्थापित: रेशम उद्योग के लिए नया मंच, कारीगरों-बुनकरों को मिलेगा सीधा बाजार
भक्तों को मिलेगा सेवा का मौका, राममंदिर ट्रस्ट तैयार कर रहा एक विस्तृत पारदर्शी योजना