बाराबंकी: दरियाबाद पहुंचा सैनिक का पार्थिव शरीर, राजकीय सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार
अमृत विचार, दरियाबाद/बाराबंकी। जिले के दरियाबाद क्षेत्र के मोहद्दीपुर गांव निवासी सेना के जवान अनिल कुमार सिंह लखनऊ में दुर्घटना का शिकार हो गये। उनका पार्थिव शरीर सोमवार को उनके पैतृक निवास पर पहुंचते ही वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। इस दौरान वहां कोहराम की स्थिति रही। राजकीय सम्मान के साथ सैनिक का अंतिम संस्कार गांव में किया गया। सैनिक के अंतिम संस्कार में सैकड़ों की भीड़ में उपस्थित लोगों ने नम आंखों से विदाई दी।
10.jpg)
प्राप्त जानकारी के अनुसार सेना से रिटायर होकर डी ए सी प्लाटून मेमौरा में कार्यरत मोहद्दीपुर निवासी अनिल सिंह पुत्र रिटायर सूबेदार मेजर शेर बहादुर सिंह लखनऊ में अपने परिवार के साथ रहते थे। रविवार की दोपहर ड्यूटी जाने के दौरान लखनऊ बिजनौर रोड पर बंथरा के अलकनंदा सोसायटी के पास एक डी सी एम ने जोर दार टक्कर मार दी जिससे अनिल दुर्घटना का शिकार हो गये । बताया जाता है हादसा इतना भीषण था कि इनकी बाइक व हेलमेट चकनाचूर हो गया।
8.jpg)
सोमवार को उनका पार्थिव शरीर सेना के वाहनों से गांव पहुंचा तो परिवार के साथ साथ पूरे गाँव में कोहराम मच गया। गांव में पूर्ण सैनिक और राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। अनिल कुमार सिंह अपनी पत्नी भानुमती सिंह (52) बेटी ज्योति सिंह (21), दीपाली सिंह (18) लड़का आकाश प्रताप सिंह (16) के साथ लखनऊ में रहते थे बच्चे वही शिक्षा ग्रहण करते थे।
यह भी पढ़ें:-बहराइच: साक्षरता का हक हमारा है, ग्रामीण महिलाओं का नारा है, घर-घर जाकर महिलाआों के किया जा रहा जागरूक
