नागालैंड एनएसएफ ने सीएए के खिलाफ 'ब्लैक डे' मनाया
कोहिमा। नागालैंड के विद्यार्थियों की सबसे मजबूत निकाय नागा स्टूडेंट्स फेडरेशन (एनएसएफ) ने नॉर्थ ईस्ट स्टूडेंट्स ऑर्गनाइजेशन (एनईएसओ) के निर्देश के बाद नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) को जबरन लागू करने के खिलाफ 'ब्लैक डे' मनाया है।
एनएसएफ ने ओकिंग में काला झंडा लेकर, कोहिमा में विभिन्न सरकारी कार्यालयों के सामने विरोध प्रदर्शन किया। अधिनियम में उत्तर पूर्वी क्षेत्र के लिए की गई विभिन्न छूटों के बावजूद, एनईएसओ को लगता है कि सीएए जनविरोधी है और इसे लागू नहीं किया जाए।
ये भी पढ़ें : संसद में उठी तमिलनाडु के माचिस उद्योग को बचाने की मांग
