निकाय चुनाव: प्रत्याशियों के खर्च पर निगरानी के लिए बनी कमेटी
अमृत विचार, अयोध्या। नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन 2022 के लिए उम्मीदवारों की ओर से व्यय की अधिकतम सीमा तय है। निर्वाचन व्यय लेखा अनुश्रवण के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत एवं नगरीय निकाय ने जनपद स्तर पर कमेटी का गठन कर दिया है। इस कमेटी के अध्यक्ष जिलाधिकारी होंगे। जबकि सीडीओ, मुख्य कोषाधिकारी सदस्य बनाये गये हैं।
यह कमेटी चुनाव के दौरान प्रत्याशियों की ओर से नामांकन दाखिल करने की तिथि से निर्वाचन की घोषणा तक प्रतिदिन विभिन्न व्यय किया जायेगा उसका लेखा जोखा तैयार करेगी। इसके लिए प्रत्याशी की ओर से अलग से एक खाता खोला जायेगा। इस खाते की सूचना रिटर्निंग ऑफिसर एवं जनपद स्तरीय कमेटी को दी जायेगी।
यह भी पढ़ें:-अयोध्या नगर निगम में शामिल 41 गांवों का होगा जीआईएस सर्वे, स्वीकृति के लिए भेजा गया पत्र
