1800 कांस्टेबल और 300 उपनिरीक्षकों की हर साल होगी भर्ती, पंजाब कैबिनेट ने दी मंजूरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चंडीगढ़। पंजाब कैबिनेट ने राज्य पुलिस में हर साल 1800 कांस्टेबल और 300 उपनिरीक्षकों की भर्ती को सोमवार को मंजूरी दे दी। मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में यहां हुई कैबिनेट की बैठक में इस बाबत फैसला लिया गया है।

यह भी पढ़ें- NCLAT ने फेब्रिस हॉस्पिटल के परिसमापन का आदेश किया निरस्त

बैठक के बाद वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने पत्रकारों को बताया कि राज्य सरकार पंजाब पुलिस विभाग में हर साल युवाओं को कांस्टेबल और उपनिरीक्षकों के पदों पर भर्ती करेगी।

उन्होंने कहा कि हर साल कांस्टेबल और उपनिरीक्षकों के पदों का विज्ञापन दिया जाएगा। मंत्री ने बताया कि राज्य पुलिस बल में भर्ती के लिए शारीरिक परीक्षा हर साल 15 से 30 सितंबर के बीच आयोजित की जाएगी। चीमा ने बताया कि पटवारी (राजस्व अधिकारी) के 710 रिक्त पदों को भी भरा जाएगा।

यह भी पढ़ें- यदि आप सार्वजनिक बहस को इस स्तर तक गिरा देंगे तो आपको अंजाम भुगतने होंगे: सुप्रीम कोर्ट

संबंधित समाचार