बागेश्वर: माल्ता के जंगलों में आग लगने से वन संपदा को नुकसान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बागेश्वर, अमृत विचार। बागेश्वर वन रेंज के माल्ता गांव के जंगलों में दो दिन से आग लगी हुई है जिससे गांव में धुंआ उठ रहा है परंतु वन विभाग इसकी सुध नहीं ले रहा है। आग छतीना के जंगलों की ओर बढ़ रही है।

ग्रामीणों ने आग बुझाने के लिए वन विभाग से मांग की है। बागेश्वर वन रेंज के माल्ता क्षेत्र के जंगल में रविवार की सायं से जल रहे हैं। जिससे वन संपदा जलकर राख हो रही है। वन विभाग ने इस ओर अब तक ध्यान नहीं दिया है। बता दें कि इन दिनों कई क्षेत्रों में जंगली जानवरों का आतंक बना हुआ है। जिससे ग्रामीण जंगली जानवरों को भगाने के लिए आग लगाते हैं।

समझा जा रहा है कि किसी ने जंगली जानवरों से बचने के लिए जंगल की सीमा पर आग लगाई जो कि जंगल तक फैल गई तथा वन विभाग इससे अनजान बना हुआ है। समझा जा रहा है कि आग लगने से कई जंगली जानवरों को नुकसान हुआ है। इधर, वन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि आग पर काबू पाने के लिए कर्मचारी काम पर लगे हैं। आग लगाने वालों का भी पता लगाया जा रहा है।

संबंधित समाचार