Kanpur: गांधी भवन की इमारत पर दिखी इतिहास की झलक, फूलबाग में लेजर शो के जरिये प्रोजेक्शन मैपिंग शो का हुआ प्रीमियर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Kanpur News कानपुर में गांधी भवन की इमारत पर इतिहास की झलक दिखी है।

Kanpur News कानपुर में फूलबाग में लेजर शो के जरिये प्रोजेक्शन मैपिंग शो का प्रीमियर हुआ है। शहर के सांसद अधिकारियों के साथ लोगों ने शौर्य देखा है।

कानपुर, अमृत विचार। फूलबाग के ऐतिहासिक गांधी भवन की इमारत रविवार को शौर्य गाथाओं की गवाह बनी। लेजर शो के जरिये प्रोजेक्शन मैपिंग शो का प्रीमियर हुआ। भवन पर गेटवे ऑफ इंडिया, इंडिया गेट दिल्ली, आजादी के मतवालों की तस्वीरें देखकर लोग गदगद हो गए। लाइट एंड साउंड शो के बीच जमकर तालियां बजी। शहर के सांसद सत्यदेव पचौरी समेत आला अधिकारी भी खुद को लेजर शो की ताऱीफ करने स्व रोक नहीं पाए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में कानपुर दौरे के दौरान इसका लोकार्पण किया था। रविवार को प्रोजेक्शन मैपिंग शो का पहला प्रीमियर शो रखा गया। बिल्डिंग पर प्रोजेक्शन मैपिंग के जरिए पकानपुर का पूरा इतिहास दिखाया गया। कानपुर स्मार्ट सिटी के तहत साढ़े 6 करोड़ रुपए से कार्य किया गया है। इसकी टेस्टिंग का काम पहले ही पूरा कर लिया गया। प्रोजेक्शन शो के जरिए कानपुर के समृद्ध इतिहास और संस्कृति को प्रदर्शित किया गया। इसमें कानपुर के ऐतिहासिक और पौराणिक इतिहास के साथ यहां का वर्तमान और भविष्य भी प्रदर्शित किया गया।

क्रांति की गाथाओं को भी देखा

लाइट एंड साउंड शो के जरिए ध्रुव टीला, ब्रह्मावर्त घाट, और माता सीता के बिठूर स्थित बाल्मिकी आश्रम में रुकने जैसी कहानियों के बारे में बताया गया। प्रोजेक्शन शो में 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम का उल्लेख भी हुआ। जिसमें नाना राव पेशवा, तात्याटोपे, रानी लक्ष्मी बाई की क्रांति गाथाओं को का प्रदर्शन हुए। बीआईसी और लालइमली मिल की गौरवगाथा भी दिखाई गयी। प्रीमियर शो में सांसद सत्यदेव पचौरी, विधायक नीलिमा कटियार, मंडलायुक्त डॉ. राजशेखर, पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदंड, नगर आयुक्त शिवशरनप्पा जीएन समेत कई अधिकारी रहे।

संबंधित समाचार