UP Board Exam: यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए अयोध्या में बने 136 केन्द्र, लिस्ट जारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, अयोध्या। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद से संचालित वर्ष 2023 की हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट परीक्षा के लिए जनपद अयोध्या में 136 परीक्षा केन्द्र निर्धारित किये गये हैं। यह परीक्षा केन्द्र माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से निर्धारित किये गये हैं। परीक्षा केन्द्रों पर ऑनलाइन दावे व आपत्तियां देने की अंतिम तिथि 14 दिसम्बर है। आपत्तियों का निस्तारण 20 दिसम्बर तक किया जायेगा। 

जनपद में कुल 417 माध्यमिक विद्यालय हैं। इनमें से 26 माध्यमिक विद्यालय राजकीय और 50 अशासकीय सहायता प्राप्त हैं जबकि शेष विद्यालय वित्त विहीन हैं। जिले से बोर्ड को 415 का प्रस्ताव भेजा गया था। इनमें से 136 विद्यालयों को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। 

जनपद में कुल 83 हजार 751 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। इनमें हाईस्कूल में 44 हजार 613 और इण्टरमीडिएट परीक्षा के लिए 39138 छात्र-छात्राएं व्यक्तिगत एवं संस्थागत परीक्षार्थी के रूप में पंजीकृत हुए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेन्द्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि परीक्षा केन्द्र पर 14 दिसम्बर तक ऑनलाइन आपत्तियां दी जा सकेंगी।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: राजकीय इण्टर कॉलेज में बाल वैज्ञानिकों ने सजाए मॉडल, प्रदर्शनी में 40 विद्यालयों ने किया प्रतिभाग

संबंधित समाचार