मेरठ: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में बवाल, महिला नेत्री ने लगाया पैसे लेने का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेरठ, अमृत विचार। मेरठ में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का सोमवार को आगाज किया गया। लेकिन, शाम होते होते यात्रा में उस वक्त बवाल व हंगामा हो गया, जब एक महिला नेत्री ने यात्रा के नाम पर पैसे लेने का आरोप लगाया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें- विकलांगता को किया पस्त, शूटिंग में जीता सिल्वर मेडल, मेरठ की मूकबधिर गार्गी चौधरी ने यूपी को दिलाया पदक

जिलाध्यक्ष व शहर अध्यक्ष के नेतृत्व में हुआ था यात्रा का शुभारंभ
सोमवार को मेरठ में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पहुंची। इस यात्रा का नेतृत्व में जिला अध्यक्ष अवनीश काजला व शहर अध्यक्ष कर रहे थे। यात्रा शहर के विभिन्न इलाकों व चौराहों से होकर गुजरी। यात्रा में कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस जिंदाबाद के नारे लगाए।

परंतु, शाम होते होते इस यात्रा पर सवाल उठने लगे। इस महिला नेत्री  ने यात्रा के नाम पर पांच हजार रुपये लेने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। इस दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों ने वीडियो बनाया और सोशल म‌ीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद जिले में कांग्रेस नेता डैमेज कंट्रोल में लगे हैं।

जिलाध्यक्ष ने दी सफाई, महिला कांग्रेस नेत्री नहीं
वीडियो वायरल होने के बाद यात्रा पर पैसे लिए जाने के आरोप लगने लगे है। इस वीडियो पर विपक्षी नेता निगाह लगाए हुए है और कांग्रेस पर निशाना साधने की तैयारी में है। जैसे ही मामले की जानकारी मेरठ के कांग्रेस जिला अध्यक्ष अवनीश काजला को लगी तो उन्होंने बताया कि महिला कांग्रेस नेत्री नहीं है। कहा कि महिला के साथ कुछ अन्य नेता को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया, जो पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल थे।

यह भी पढ़ें- मेरठ: चौराहों पर अतिक्रमण बना जाम की समस्या का कारण, परेशान व्यापारियों ने लगाई गुहार

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म