अरुणाचल प्रदेश: भारत और चीन के सैनिकों के बीच झड़प, दोनों ओर से कई जवान घायल

Amrit Vichar Network
Published By Vishal Singh
On

नई दिल्ली। अरुणाचल प्रदेश से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां तवांग जिले के यंगस्टे में भारत और चीन के सैनिकों के बीच झड़प की खबर है। इस घटना दोनों पक्षों की ओर सैनिकों के घायल होने की खबर है। सूत्रों ने बताया कि भारतीय कमांडर ने तवांग सेक्टर में एलएसी पर झड़प के बाद शांति बहाल करने के लिए चीनी समकक्ष के साथ ‘फ्लैग बैठक’ की।

ये भी पढ़ें-1800 कांस्टेबल और 300 उपनिरीक्षकों की हर साल होगी भर्ती, पंजाब कैबिनेट ने दी मंजूरी

रक्षा मंत्रालय के अनुसार ये घटना 9 दिसंबर 2022 की है। खबरों के अनुसार चीन की पीपुल्स लिब्रेशन आर्मी LAC तक पहुंच गए थे। चीनी सैनिकों के इस कदम का भारतीय सैनिकों ने दृढ़ता के साथ विरोध किया। इस दौरान दोनों सेनाओं के बीच झड़प की भी खबरें हैं। इस झड़प में दोनों की ओर सेनाओं के कुछ जवानों के घायल होने की खबर हैं। 

रक्षा मंत्रालय के अनुसार दोनों देश के सैनिक कुछ ही देर में घटनास्थल से पीछे हट गए। घटना के बाद इंडियन आर्मी के कमांडर और चीनी कमांडर ने निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार फ्लैग मीटिंग की। ताकि इलाके में शांति बहाल की जा सके। 

ये पहली बार नहीं है जब अरुणाचल प्रदेश के क्षेत्र में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच झड़प हुई है। अक्टूबर 2021 में, इसी तरह की एक घटना हुई थी जब यांगसे में कुछ चीनी सैनिकों को भारतीय सैनिकों ने कुछ घंटों के लिए डिटेन कर लिया था।

ये भी पढ़ें- केंद्रीय नेतृत्व के सलाह-मशविरे से जल्द ही मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा: CM सुक्खू

संबंधित समाचार