बरेली: पोस्ट मानसून गुजरे डेढ़ माह बीता, भू-गर्भ जल विभाग की रिपोर्ट लापता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। घर, गार्डन हो या फिर सड़क, निजी संस्थान हो या फिर सरकारी विभाग, हर जगह जल का दोहन लगातार किया जा रहा है। इस वजह से हर वर्ष भू-गर्भ जल स्तर गिर रहा है। इस वर्ष भू-गर्भ जल स्तर की स्थिति जिले में क्या है इसकी जानकारी किसी को नहीं है, ऐसा इसलिए क्योंकि मानसून खत्म होने के बाद की रिपोर्ट अभी भू-गर्भ जल विभाग की ओर से जारी नहीं की गई है। पूर्व वर्षों की बात करें तो हर वर्ष पोस्ट मानसून सर्वे रिपोर्ट नवंबर अंत तक शासन को भेज दी जाती थी।

ये भी पढ़ें- बरेली: मुख्य अभियंता कार्यालय में भूख हड़ताल पर बैठे कर्मचारी

विभागीय अधिकारियों के अनुसार स्टाफ की कमी के चलते पोस्ट मानसून सर्वे रिपोर्ट तैयार करने में देरी हो रही है। हालांकि टीमों ने मंडल भर में सर्वे कर डेटा एकत्र कर लिया है। कुछ विभागीय कार्य अभी अपूर्ण है जिसके चलते पूर्ण रिपोर्ट तैयार नहीं हो सकी है। हालांकि दिसंबर के अंत तक रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेज दी जाएगी। वहीं अधिकारियों के अनुसार पूर्व से ही विभाग में स्टाफ की कमी है, वहीं निकाय चुनाव के चलते भी कई कर्मचारियों की बीएलओ ड्यूटी लगा दी गई है। जिसके चलते भी सर्वे का कार्य समय से पूर्ण नहीं हो सका।

ये भी पढ़ें- बरेली: रात में विभाग का झटका, 16 बिजली चोर पकड़े

 

संबंधित समाचार