बरेली: रेरा ने आनंद लाइफ स्पेस डेवलपमेंट पर 29.22 लाख का लगाया जुर्माना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। कालोनियां बसाकर आवंटियों को सुविधाएं न देने के मामलों की शिकायतों पर उप्र भू-सम्पदा प्राधिकरण (रेरा) सक्रिय हो गया है। रेरा ने आवंटी अतुल दीक्षित की शिकायत पर आनंद लाइफ स्पेस डेवलपमेंट एलएलपी के विरुद्ध 29.22 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। कई माह के बाद भी जुर्माना की रकम बिल्डर ने जमा नहीं कराई। इस पर रेरा ने बिल्डर के विरुद्ध आरसी (वसूली प्रमाणपत्र) जारी कर दिया। 

ये भी पढ़ें- बरेली: निजी अस्पताल में भर्ती हुईं दो बहनें, एक की मौत होने पर बैठी जांच

रेरा के सचिव आईएएस राजेश कुमार त्यागी की ओर से आनंद लाइफ स्पेस डेवलपमेंट एलएलपी से जुर्माने की रकम वसूल कराने के लिए जिलाधिकारी शिवाकान्त द्विवेदी को चिट्ठी जारी की है। चिट्ठी में सचिव ने कहा कि आवंटियों द्वारा प्रस्तुत शिकायतों पर प्राधिकरण ने सुनवाई की और निर्णय के बाद आवंटी-शिकायकर्ता के अनुरोध पर प्रोमोटर द्वारा उन्हें देय धनराशि की वसूली के लिए रेरा की ओर से वसूली प्रमाणपत्र जारी किया गया है। आरसी में अंकित धनराशि वसूल कराकर रेरा को उपलब्ध कराने की बात कही है।

आनंद लाइफ स्पेस डेवलपमेंट एलएलपी के विरुद्ध 23 अगस्त को आरसी जारी हुई। जिसमें 2922453 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इसके अलावा रेरा ने आवंटियों को पर्याप्त सुविधाएं नहीं देने के मामले में निशांक भ्रमर बनाम मैसर्स नाइन प्लैनेट इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रालि. के विरुद्ध भी जुर्माना लगाया था। इसमें 11 लाख 66 हजार 181 रुपये की आरसी जारी की गई थी, जिसमें रेरा के पत्र के अनुसार 867000 रुपये की रकम जमा की जा चुकी है।

इसके साथ ही आवंटी नवीन अग्रवाल ने एलाइंस बिल्डर्स एंड कंस्ट्रक्शन लिमिटेड के विरुद्ध रेरा में शिकायत की। जिस पर रेरा ने 397571 रुपये की 13 नवंबर 2020 को आरसी जारी की। जिसमें से 320572 रुपये की रकम बिल्डर की ओर से जमा कराई जा चुकी है। शेष रकम की वसूली को डीएम को चिट्ठी लिखी है।

ये भी पढ़ें- बरेली: 31 के बाद बिना सीसीआईएम प्रशिक्षण नहीं बेच पाएंगे खाद और बीज

juraman2

संबंधित समाचार