अयोध्या: राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क दुर्घटना में युवक की मौत
अमृत विचार, मवई, अयोध्या। जिले के पटरंगा थाना क्षेत्र के रानीमऊ चौराहे के निकट लखनऊ-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क दुर्घटना में अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त में जुटी है। बताया गया कि सोमवार की रात में युवक राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजर रही किसी गाड़ी की चपेट में आ गया।
जिसकी वजह से वह बुरी तरह घायल हो गया। डायल 112 की पुलिस ने उसे सीएचसी मवई पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी ओमप्रकाश तिवारी ने बताया कि घटनास्थल पटरंगा थाने का है। शव की पहचान अब तक नहीं हो पाई है।
यह भी पढ़ें:-बाराबंकी: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत, साथी गंभीर
