मथुरा: CM योगी ने दी 822 करोड़ की सौगात, कई परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहन बेटियों को छेड़ने वाले हो रहे ढेर- सीएम योगी

मथुरा, अमृत विचार। सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नगर निकाय चुनाव से पहले भगवान श्रीकृष्ण की नगरी जिले को 822 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात दी। उन्होंने मंगलवार की सुबह सेठ बीएन पोद्दार इंटर कॉलेज के मैदान में बटन दबाकर 84 परियोजनाओं का लोकार्पण और 126 परियोजनाओं का शिलान्यास किया।

ये भी पढ़ें- मथुरा: बाबरिया गिरोह का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार, साथी भागने में सफल 

यह परियोजनाएं 12 से अधिक विभागों से संबंधित हैं। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी ने भाजपा के प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को संबोधित किया। मंच पर उनके साथ कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण, विधायक राजेश चौधरी, विधायक पूरन प्रकाश, विधायक ठाकुर मेघ श्याम, भाजपा जिला अध्यक्ष मधु शर्मा, केंद्रीय राज्यमंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल और जिले के सभी जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

e6b59028-6641-4fdd-acf9-b2818a5b55b5

प्रदेश की कमान संभालने के बाद 27वीं बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को मथुरा आए। यहां उन्होंने श्रीकृष्ण जन्मभूमि में ठाकुर जी के विग्रह के दर्शन कर सेठ बीएन पोद्दार इंटर कालेज में आयोजित प्रबुद्ध जन सम्मेलन को संबोधित किया। साथ ही 832.43 करोड़ की 210 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

5bf329df-052a-4962-bd58-2673c8c2d13a

मंगलवार को मथुरा आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि में खुद मंत्रोच्चारण करते हुए पूजा अर्चना की। इसके बाद प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने राधे-राधे और बांके बिहारी की जय बोलने के बाद अपना संबोधन शुरू किया। उन्होंने कहा कि हम सौभाग्यशाली है कि ब्रजभूमि  में आने का रहने और आने का सौभाग्य प्राप्त होता है। उत्तर प्रदेश विकास के नए मॉडल के रूप में विकसित हो रहा है। पूरी दुनिया नए उत्तर प्रदेश की ओर आकर्षित हो रही है। 30 हजार करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट ब्रजभूमि के विकास से जुड़ने वाले हैं।

115e815a-089d-454d-83a7-339a97a501b7

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार पर बांके बिहारी की कृपा है। भाजपा सरकार में हर वर्ग सुरक्षित महसूस कर रहा है। यूपी में बदमाश वारदात को अंजाम देता है तो उसका नतीजा उसे तुरंत मिल रहा है। योगी आदित्यनाथ ने चार दिन में दूसरी बार बदमाशों को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि यदि चौराहे पर कोई बहन बेटी को छेड़ेगा तो अगले चौराहे पर उसे ढेर कर देगी। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में जनता ने पांचों विधानसभा सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों को जिताकर विधानसभा भेजा। इसी तरह अब नगर निगम के चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों को जनता अपना आशीर्वाद प्रदान करेंगी।

828872e0-3700-4094-8f93-9f1811b3714e

उन्होंने कहा कि जब से भाजपा की सरकार प्रदेश में बनी है ब्रजभूमि की तस्वीर बदली है। भाजपा की केंद्र एवं प्रदेश में चल रही सरकार ने महामारी के प्रकोप से जनता को बताया। स्मार्ट सिटी मिशन के तहत सात नगर निगम में मथुरा-वृंदावन को भी शामिल किया है।  इस दौरान उन्होंने 832.43 करोड़ की 210 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को चाबी और चेक दिए। 

58d0f5f8-f593-4339-8e73-91e5c07d223b

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण, केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, मांट विधायक राजेश चौधरी, विधायक पूरन प्रकाश, विधायक मेघश्याम ठाकुर, व्यापारी बोर्ड अध्यक्ष रविकांत गर्ग, भाजपा जिलाध्यक्ष मधु शर्मा, आरएसएस नेता डॉ. कमल कौशिक आदि भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें- BJP को वोट चाहिए तो मुफ्त में राशन देती है: भाजपा पर बरसे अखिलेश यादव

संबंधित समाचार