फिल्म 'गॉड फादर' में काम करेंगे खेसारी लाल यादव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। भोजपुरी फिल्मो के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव फिल्म गॉड फादर में काम करते नजर आएंगे। खेसारी लाल यादव के साथ कई सुपरहिट फिल्मो का निर्देशन करने वाले निर्देशक पराग पाटिल फिल्म गॉडफादर का निर्देशन कर रहे हैं। इस फिल्म में खेसारी लाल यादव के साथ विनोद मिश्रा, संजय पांडेय ,संजय वर्मा, सुबोध सेठ और डॉ यादवेंद्र यादव भी नजर आएंगे।

ये भी पढ़ें:-अश्लील वीडियो मामले में राज कु्ंद्रा व अन्य की अग्रिम जमानत मंजूर

फिल्म के कैमरामैन आर आर प्रिंस है। टेक्नियियन फिल्म फैक्ट्री के बैनर तले बनने जा रही फिल्म को लेकर निर्देशक पराग पाटिल ने बताया कि फिल्म गॉड फादर खेसारी जी के साथ हम कर रहे हैं। फ़िल्म की कहानी रिवील नहीं कर सकते अभी और न ही फ़िल्म की हीरोइन की कास्टिंग हुई है। लेकिन गॉड फादर फ़िल्म मेरे करियर की शान बनेगी ये कन्फर्म है।

ये भी पढ़ें:-BTS Member K-Pop Star Jin ने सेना में भर्ती होने के साथ ही अपने फैंस को कहा अलविदा 

संबंधित समाचार