धर्म- अधर्म में काम करेंगी आम्रपाली दुबे, शिवराम फिल्म एंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही फिल्म 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। भोजपुरी सिनेमा की जानीमानी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे फिल्म धर्म-अधर्म में काम करती नजर आएंगी। शिवराम फिल्म एंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही फिल्म 'धर्म-अधर्म में आम्रपाली दुबे मुख्य भूमिका में नजर आएगी।फिल्म के निर्माता शिवराम और लेखक निर्देशक आर के शुक्ला हैं। 

ये भी पढ़ें:-फिल्म 'गॉड फादर' में काम करेंगे खेसारी लाल यादव

इस फिल्म में अभी तक मुख्य अभिनेता का चयन नहीं किया गया है। इस फिल्म का संगीत सावन कुमार ने तैयार किया है ,वही कैमरामैन विजय आर पांडेय है। डांस को कोरियोग्राफ संतोष सूर्यवंशी करेंगे और एक्शन मास्टर हीरा लाल यादव है।

फिल्म धर्म- अधर्म में आम्रपाली दुबे के साथ संजय पांडेय ,सत्य प्रकाश सिंह,एहसान खान,ब्रजेश त्रिपाठी ,लोटा तिवारी, बबलू पंडित,विवेक पांडेय, राकेश कुमार पांडेय, विजय वर्मा, डॉ. देवेंद्र कुमार, महिमा गुप्ता, नीलम पांडेय,सूरज कुमार,डॉ.वीरेंद्र त्रिपाठी, पंकज सोनी जैसे कई कलाकार शामिल है। 

ये भी पढ़ें:-अश्लील वीडियो मामले में राज कु्ंद्रा व अन्य की अग्रिम जमानत मंजूर

संबंधित समाचार