लखनऊ: दंपति ने Hospital पर लगाया बच्चा बदलने का आरोप, दिए गए जांच के आदेश    

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। राजधानी में एक दंपति ने राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान (आरएमएलआईएमएस) में अपना बच्चा बदले जाने का आरोप लगाया है। दंपति ने आरोप लगाया कि कर्मचारियों ने उनके बच्चे को एक लड़की से बदल दिया और नवजात लड़की को उन्हें सौंपने से पहले 1,200 रुपये की रिश्वत भी ली। इस मामले को लेकर आरएमएलआईएमएस प्रशासन ने आरोप से इनकार किया है और रिश्वत के आरोपों की जांच के आदेश दिए हैं। 

प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग की प्रमुख प्रोफेसर स्मृति अग्रवाल को दी गई शिकायत में कमल कुमार रावत ने कहा कि उनकी पत्नी रेशम रावत ने 9 दिसंबर को अस्पताल में एक बच्चे को जन्म दिया था। डिलीवरी के बाद उन्हें जो पेपर मिला, उस पर 'ब्वॉय' लिखा हुआ था। लेकिन वहां के कर्मचारियों ने बाद में नवजात को एक बच्ची से बदल दिया और 'बॉय' शब्द को हटा दिया। 

रावत ने शिकायती पत्र में कहा, मैं अपना बच्चा वापस चाहता हूं. हालांकि, अधिकारियों ने दस्तावेजों की पुष्टि करने के बाद बच्चे की अदला-बदली के आरोप से इनकार किया। उन्होंने कहा कि अस्पताल में केवल एक ओटी है और प्रसव के समय वहां मौजूद डॉक्टरों और कर्मचारियों ने पुष्टि की है कि महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया है और केवल एक को छोड़कर सभी दस्तावेजों में यही उल्लेख किया गया है। आरएमएलआईएमएस की प्रवक्ता निमिषा सोनकर ने कहा, जांच के आदेश दे दिए गए हैं, जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। 

ये भी पढ़ें -  मैनपुरी: सपा समर्थक पर वोटर को गोली मारने का आरोप, बीजेपी के पक्ष में किया था मतदान

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म