मथुरा: सीएम ने किया विभिन्न विभागों द्वारा लगाई स्टॉलों का निरीक्षण
मथुरा, अमृत विचार। प्रबुद्ध जन सम्मेलन में शामिल होने आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम स्थल पर सबसे पहले नगर निगम, जिला पंचायती राज, बाल विकास एवं पोषाहार, महिला सशक्तिकरण एवं जल निगम विभागों के द्वारा लगाई इस्टॉलों का अवलोकन किया।
यह भी पढ़ें- ‘डबल इंजन’ सरकार में तीसरा ‘इंजन’ जोड़ने के लिए स्थानीय निकायों में भी भाजपा की जीत जरूरी :CM योगी
जल निगम द्वारा भारत सरकार के नमामि गंगे कार्यक्रम के अन्तर्गत मथुरा नगर में सीवरेज सिस्टम का पुनर्वास एवं नवीनीकरण के मॉडल का अवलोकन किया। जिला पंचायतीराज विभाग द्वारा विकास खण्ड मांट के ग्राम ऊधर में स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत 85 क्यूबिक मीटर क्षमता का बायोगैस प्लांट प्रस्तुति जिला पंचायत राज अधिकारी किरन चौधरी ने दी।
उन्होंने बताया कि इस प्लांट प्रतिदिन 106 यूनिट का विद्युत का उत्पादन होगा तथा प्रतिदिन 500 किलोग्राम जैविक खाद भी तैयार होगा। महिला सशक्तिकरण विभाग के अन्तर्गत महिला आश्रय सदन चैतन्य विहार वृन्दावन में ब्रज गंधा प्रसार समिति के अन्तर्गत वृद्ध माताओं द्वारा फूलों से बनाये गये अगरबत्ती, गुलाल एवं फेसपैक के स्टॉलों को देखा।
नगर निगम एवं श्री ध्यानमूर्ति सत्संग सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वाधान से स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा गौ संवर्धन एवं नारी सशक्ति के लिए तैयार किये जा रहे जन उपयोगी गौ उत्पादों, जिसमें दीपक, मूर्ति, घड़ी, गमला आदि का अवलोकन किया। महिलाओं द्वारा तैयार किये गये पोषाकों को देखा। बाल विकास एवं पुष्टहार विभाग द्वारा पोषण रेसिपी स्टॉल लगाई गई थी, इसका मुख्यमंत्री ने अवलोकन किया।
यह भी पढ़ें- मथुरा: मुख्यमंत्री के काफिले के पीछे नंगे पैर क्यों दौड़े बलदेव विधायक?, जानें वजह
