संभल: ई-कचरा और अन्य सामान के साथ दो गिरफ्तार, एक फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल, अमृत विचार। हयात नगर थाना क्षेत्र में गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिलने पर थाना हयात नगर पुलिस ने एक मकान से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। जबकि उनका एक साथी भागने में कामयाब हो गया। पुलिस ने उनके पास से 20 क्विंटल ई कचरा, लोहे का सामान, इलेक्ट्रॉनिक कांटा और बैटरी सहित आदि सामान बरामद किया है। पुलिस ने कानूनी कार्रवाई कर दोनों अभियुक्तों का चालान कर दिया।

यह भी पढ़ें- संभल : कोतवाली में दरोगा की पिस्टल से चली गोली, हड़कप

मंगलवार को थाना हयातनगर पुलिस शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्षेत्र में गश्त कर रही थी। गश्त के दौरान मुखबिर ने पुलिस को सूचना देकर बताया। थाना क्षेत्र के गांव लहरा कमंगर निवासी आरिफ पुत्र नजाकत व कलमे नबी पुत्र रमजानी।

गांव के ही शफीक पुत्र तौफीक उर्फ जग्गू के साथ मिलकर उसके मकान पर ई कचरा एकत्रित कर रहे हैं। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर वह तीनों भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर कुछ ही दूरी पर आरिफ व कलमे नबी को दौड़कर पकड़ लिया। जबकि शफीक पुलिस को चकमा देकर भागने में कामयाब हो गया।

पुलिस ने उनके पास से 50 कट्टों में 20 कुंतल ई कचरा, 6 लोहे के आधे कटे ड्रम, 1 इलेक्ट्रॉनिक कांटा, 4 पलटे लोहा, 30 लोहे के फर्मे, एक बैट्ररी चार्जर और एक ई रिक्शा बैट्ररी बरामद की। पुलिस दोनों अभियुक्तों को बरामद किए सामान के साथ थाना लेकर आ गई। पुलिस ने कानूनी कार्रवाई कर दोनों अभियुक्तों का चालान कर दिया और फरार आरोपी की तलाश में जुट गई।

यह भी पढ़ें- संभल: हाइड्रोफोबिया से बच्चे की मौत, मां ने किया हंगामा

संबंधित समाचार