आज का राशिफल। 14 दिसंबर, 2022

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष

आज व्यापार में नए अनुबंध कर सकते हैं। ऑफिस में अतिरिक्त कार्यभार बढ़ सकता है। आपकी कार्य कुशलता में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के साथ मन की बातें शेयर करेंगे। शेयर मार्केट से बड़ा आर्थिक लाभ मिलने के योग बन रहे हैं।

वृष

आज बॉस से आपको डांट खानी पड़ सकती है। जीवन में हल्कापन महसूस करेंगे। दांपत्य जीवन की अनबन दूर होगी। प्रतियोगी परीक्षा में अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में वाद-विवाद होने की आशंका बन रही है।

मिथुन

आज जॉब में बदलाव के इच्छुक हैं तो दिन सुखद रहने वाला है। शत्रु आपके सामने काफी कमजोर रहेंगे। मार्केटिंग से जुड़े हुए मामलों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। घर की सजावट और मंहगी वस्तुओं पर धन खर्च करेंगे।

कर्क

आज पैतृक संपत्ति को लेकर विवादों का निपटारा होगा। किसी बड़े प्रोजेक्ट में आपको योगदान देने का अवसर मिलेगा। घर के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। अपने लक्ष्य को लेकर ज्यादा अपेक्षा न रखें। आपको मेहनत करते रहना चाहिए।

सिंह

आज उच्च अधिकारियों के साथ आपके संबंध मधुर रहेंगे। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यापार को लेकर कड़े निर्णय ले सकते हैं। पति-पत्नी के आपसी संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। नए सहयोगियों के मिलने से आपका मन प्रसन्नचित्त रहेगा।

कन्या

आज धन की कमी के कारण कुछ काम रुक सकते हैं। भावनात्मक रूप से काफी कमजोर महसूस करेंगे। शाम के समय आपके रुके हुये काम बनने की संभावना बन रही है। प्रेमी जन को प्रपोज करने से बचें।

तुला

आज व्यापार में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। कुछ समय एकांत में व्यतीत करना चाहेंगे। सुख-सुविधाओं पर धन खर्च होगा। मौसमी बीमारियों से आपको सावधान रहना चाहिए। बच्चों की गतिविधियों से आपको प्रसन्नता होगी।

वृश्चिक

आज कई स्रोतों से आपको धन लाभ हो सकता है। अविवाहित लोगों को विवाह प्रस्ताव मिलने के योग बन रहे हैं। जिन लोगों को स्वास्थ्य समस्या थी उनकी सेहत में सुधार हो सकता है। भागादौड़ी ज्यादा करनी पड़ेगी।

धनु

आज बॉस आपकी पदोन्नति को लेकर विचार कर सकते हैं। कारोबार में आपके अनुकूल माहौल रहेगा। घर में धर्म-कर्म का माहौल रहेगा। पैतृक संपत्ति के मामलों का समाधान होगा। मित्रों के साथ भविष्य की योजनाओं पर विचार-विमर्श कर सकते हैं।

मकर

आज धैर्यवान रहें और नकारात्मक विचारों को ज्यादा महत्व न दें। अपने मित्रों व नजदीकी लोगों की सफलता से थोड़े ईर्ष्यालु हो सकते हैं। इस कारण आप थोड़ी खिन्नता भी महसूस करेंगे। धन की कमी के कारण कार्यों में गतिरोध था वह दूर होगा।

कुंभ

आज व्यवसाय को लेकर कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझ कर लें। आर्थिक स्थिति थोड़ी कमजोर हो सकती है। ऐसी स्थिति में वास्तविक मित्रों की पहचान होगी। परिजनों का व्यवहार भी आपके लिए कुछ खास नहीं रहेगा।

मीन

आज समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। जीवनशैली को व्यवस्थित करने का प्रयास करें। अनुभवी लोगों से सलाह लेना बहुत शुभ होगा। तकनीक और कला क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन बहुत अच्छा है।