मासिक धर्म चक्र के दौरान महिलाएं चुपचाप क्यों सहें?, गहलोत सरकार देगी हर महीने 12 सैनिटरी नैपकिन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पेड पीरियड लीव अभियान से प्रेरित होकर राजस्‍थान, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, दिल्‍ली व छत्तीसगढ़ की एक दर्जन से ज्‍यादा निजी कंपनियां अपनी महिला कर्मचारियों को महावारी के दौरान एक दिन का पेड लीव देने भी लगी हैं।

सवाई माधोपुर (राजस्थान)। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को कहा कि मासिक धर्म चक्र के दौरान महिलाएं चुपचाप क्यों सहें? इसके आसपास के झिझक को पीछे छोड़ देना चाहिए। जनहित में हम हर महिला को हर महीने 12 सैनिटरी नैपकिन उपलब्ध कराएंगे।

ये भी पढ़ें:-लव जिहाद रोकने के लिए अलग कानून बनाने की जरूरत नहीं: ज्ञानेंद्र

 

राजस्‍थान में कामकाजी महिलाओं को माहवारी के दौरान एक दिन का सवेतन अवकाश दिए जाने की मांग भी उठ रही है। बिहार में बीते 30 साल से महिलाओं को पेड पीरियड लीव मिल रहा है। ओडिशा के संबलपुर की रंजीता प्रियदर्शिनी देश में पेड पीडियड लीव लागू करवाने के लिए सालभर से अभियान चला रही हैं। 

पेड पीरियड लीव अभियान से प्रेरित होकर राजस्‍थान, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, दिल्‍ली व छत्तीसगढ़ की एक दर्जन से ज्‍यादा निजी कंपनियां अपनी महिला कर्मचारियों को महावारी के दौरान एक दिन का पेड लीव देने भी लगी हैं।

ये भी पढ़ें:-हवाई अड्डों पर भीड़भाड़ से मिलेगी निजात, CISF ने बनाया 100 कर्मियों का समूह

संबंधित समाचार