हल्द्वानी: मायके के लिए निकली महिला लापता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। ससुराल से मायके जाने की बात कहकर निकली युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। वह ससुराल पहुंची ही नहीं और तलाश कर हारे पति ने तकरीबन एक माह बाद महिला की गुमशुदगी दर्ज कराई है। पुलिस महिला की तलाश में जुट गई है। 
 

मुखानी थाना पुलिस को दी तहरीर में पीलीकोठी निवासी नरेश गोस्वामी ने कहा कि उसकी पत्नी शीतल महज 19 साल की है। बीती 18 नवंबर को वह अपने ससुर से यह कहकर निकली थी कि मायके जा रही है, लेकिन इसके बाद वह न तो मायके पहुंची और न ही लौट कर आई।

कुछ समय बाद ही उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ हो गया। मायके समेत अन्य सभी संभावित स्थानों पर तलाश कर हारे पति नरेश ने इसकी सूचना मुखानी थाने को दी। अब पुलिस ने केस दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है। 

संबंधित समाचार