रामनगर: छेड़छाड़ व दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार          

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामनगर, अमृत विचार। कोतवाली पुलिस ने एक युवती के साथ छेड़छाड़ व दुष्कर्म के अलावा धर्मांतरण का दवाब बनाने वाले  आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि बीते दिनों नगर क्षेत्र की एक युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शिव ठाकुर उर्फ साकिब सैफी निवासी  बम्बाघेर द्वारा उसके साथ अपना नाम बदलकर दोस्ती की।बताया कि युवक समुदाय विशेष से था और वह दूसरे धर्म से हैं।उसने इस बात को छिपाया था।

बताया कि जब उसे यह बात पता चली तो युवक से दोस्ती खत्म करते हुए किनारा कर लिया।आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए जबरन दुष्कर्म किया।इसके साथ ही आरोपी ने मारपीट , गाली गलौच व जान से मारने की धमकी भी दी।पीड़ित ने बताया कि आरोपी के दोस्तो द्वारा उसकी बहन का पीछा करते हुए धर्म परिवर्तन को कहा गया।

कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि साकिब सैफ़ी,यूनुस, सबा,राहिला और गजाला के खिलाफ छेड़छाड़, रेप,मारपीट और जान से मारने की धमकी का मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी थी।बताया कि बुधवार को कोतवाल अरुण कुमार सैनी, एसआई कश्मीर सिंह ,हेड कॉन्स्टेबल राजेश कुमार ने आरोपी युवक शिव ठाकुर उर्फ साकिब को रिलायंस पेट्रोल पंप से गिरफ्तार किया है।उन्होंने बताया कि आरोपी भागने की फिराक में था।एसएसपी ने पुलिस टीम को 2500 रुपये नक़द ईनाम दिया है।

संबंधित समाचार