BIG BREAKING: बरेली में 148 संक्रमित, पीलीभीत में 6 सरकारी कर्मचारी पॉजिटिव
बरेली। जिले में कोरोना का कहर लगातार जारी है। गुरुवार शाम तक 148 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि सभी कोरोना पॉजिटिव ट्रू नॉट और एंटीजन टेस्ट में पॉजिटिव आए हैं जबकि आईवीआरआई और निजी लैब की रिपोर्ट आना अभी बाकी है। कोरोना …
बरेली। जिले में कोरोना का कहर लगातार जारी है। गुरुवार शाम तक 148 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि सभी कोरोना पॉजिटिव ट्रू नॉट और एंटीजन टेस्ट में पॉजिटिव आए हैं जबकि आईवीआरआई और निजी लैब की रिपोर्ट आना अभी बाकी है। कोरोना संक्रमितों की संख्या में इजाफा हो सकता है।
वहीं पीलीभीत जिले में बुधवार को एसीएमओ की पत्नी संक्रमित आईं थीं, जिसके बाद गुरुवार को सरकारी अमले के छह कर्मचारी पॉजिटिव मिलने पर खलबली मच गई है। इनमें एसीएमओ, एडीएम एफआर के स्टेनो, बीएसए के स्टेनो समेत सीएमओ ऑफिस के दो कर्मचारी पॉजिटिव पाए गए हैं। सरकारी अमले में एक साथ 6 लोगों के पॉजिटिव निकलने से हड़कंप मच गया है। संक्रमितों के मिलने के बाद बीएसए और सीएमओ कार्यालय 48 घंटे के लिए पूरी तरह से बंद कर दिया गया है।
