अयोध्या: रामलला को चांदी की ईंट, माता सीता को मिली रेशमी साड़ी, कर्नाटक के मंत्री ने किया दर्शन-पूजन

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, अयोध्या। कर्नाटक के मंत्री डॉ. सीएन अश्वथ नारायण गुरुवार को अयोध्या पहुंचे। दर्शन-पूजन कर उन्होंने रामलला को दो किलो की चांदी की ईंट समर्पित की। अश्वथ कर्नाटक से माता सीता के लिए रेशमी साड़ी और लक्ष्मण जी के लिए रेशमी शाल भी लाये थे। इस दौरान उन्होंने मन्दिर निर्माण कार्यों का भी अवलोकन किया। उनके साथ रामनगर जिले के तकरीबन 150 लोग भी आये थे, जिन्होंने जय श्रीराम के उद्घोष से आसमान गुंजायमान कर दिया।

Image Amrit Vichar(19)

कर्नाटक सरकार के मंत्री डॉ. सीएन अश्वथ नारायण ने दर्शन कर कहा कि राम जन्मभूमि हमारी प्रेरणा और पहचान है। हम लोग जिस जिले से आते हैं उसका नाम रामनगर है। भगवान राम जब वनवास में थे उस दौरान रामदेवरा बेट्टू जो अब रामनगर है वहां पर रुके हुए थे। उसी स्थान पर भगवान राम ने शिव की आराधना की थी। इसलिए भगवान राम से उस स्थान रामनगर से बहुत ही पुराना संबंध है।

कहा कि पूरे देश के लोगों की इच्छा थी कि अयोध्या में भगवान श्री राम के भव्य मंदिर का निर्माण हो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भव्य मंदिर का निर्माण हो रहा है। योगी राम काम का उत्तर प्रदेश में संचालन कर रहे हैं। जनवरी 2024 में मंदिर के लोकार्पण को लेकर हम लोग बेहद उत्साहित हैं। बता दें कि कर्नाटक के रामनगर जिला रेशम के लिए बहुत मशहूर है।

यह भी पढ़ें:-हमीरपुर: भूसा लेने जा रहा ट्रैक्टर पलटा, एक की मौत, दो घायल

संबंधित समाचार